25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कमलनाथ के गढ़ में 13 साल बाद जाएंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल। लगभग 13 साल बाद 18 अगस्त को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचेंगे।कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिरने के बाद छिंदवाड़ा में पहली बार ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचने वाले हैं। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिख रहे हैं, जबकि कांग्रेसी सिंधिया के दौरे में विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 2008 में छिंदवाड़ा प्रवास पर आए थे। वे यहां दशहरा मैदान में पूर्व सीएम कमलनाथ के द्वारा आयोजित किए गए शंखनाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस शंखनाद कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े नेता आए थे ,जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल थे। ऐसे में दिग्विजय सिंह ने मंच पर यह कह दिया था कि कमलनाथ हमारे सर्वमान्य नेता हैं।सिंधिया के आगमन की खबर लगते ही छिंदवाड़ा की राजनीतिक हलकों में सरगर्मी तेज हो गई है।

शंखनाद कार्यक्रम के बाद असंतोष व्यक्त किया था

उस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा कही गई यह बात शायद ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागवार गुजरी थी और उन्होंने मंच से नीचे आकर मीडिया से चर्चा के दौरान यह कह दिया था कि अभी कांग्रेस में कुछ तय नहीं है। कहा जा सकता है कि उस समय भी सिंधिया नाथ के नेतृत्व से खफा थे और आज तो दूरियां जगजाहिर है। सिंधिया इसके बाद भी नहीं थमे भाजपा ज्वाइन करने के बाद उन्होंने कांग्रेस से विधायक रहे अजय चौरे को भोपाल में भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। बताया जा रहा है कि अजय चौरे ने ही सिंधिया का छिंदवाड़ा का दौरा फाइनल कराया है।

Related posts

त्योहारों पर संभल कर रहने की जरूरत, बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, पिछले 24 घंटे में 12 नए मामले

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज सरकार का पेश बजट रामराज्य की ओर बढ़ते कदम -रीति पाठक

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में आज रात से रात्रिकालीन कर्फ्यू, कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सरकार का फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!