33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

रीवा की युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी यूपी के कुशीनगर से गिरफ्तार; आपत्तिजनक चीजें वायरल करने की दे रहा था धमकी

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रहने वाले युवक को मध्य प्रदेश के रीवा शहर की युवती से फेसबुक में दोस्ती करना महंगा पड़ गया है।रीवा जिले की बिछिया पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रहने वाले एक युवक को फेसबुक के माध्यम से दोस्ती करके आपत्तिजनक कीजिए वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि आरोपी युवक लगातार आपत्तिजनक चीजें वायरल करने की धमकी दे रहा था। साथ ही कुछ माह से युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता कुछ दिन पहले बिछिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने आईटी एक्ट की धाराओं का प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया था। सायबर सेल की मदद से बीते​ दिन बिछिया पुलिस उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला गई थी जहां लोकल पुलिस की मदद लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार की शाम आरोपी युवक सद्दाम हुसैन (35) निवासी कुशीनगर यूपी को बिछिया पुलिस गिरफ्तार कर के लाई है। आरोपी युवक को रीवा लाने के बाद पूछताछ की गई तथा आरोपी युवक को गुरुवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया है कि कुछ माह पहले उसकी रीवा की युवती से फेसबुक में दोस्ती हुई थी। जिसके बाद वह अक्सर बातें किया करते थे। फिर धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के निजी जिंदगी के बारे में बात करने गले। एक दिन आरोपी युवती को झांसे में लेकर उसका वीडियो बना लिया। फिर कुछ दिन बाद युवती को ब्लैकमेल करने लगा। वह लगातार आपत्ति जनक चीजें वायरल करने की धमकी दे रहा था।

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई तथा साइबर सेल की मदद से आरोपी का पता लगा लिया। गत दिवस यूपी गई पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। अब आरोपी युवक को गिरफ्तार पुलिस रीवा लेकर आ गई है।

Related posts

अजय सिंह राहुल सीधी के विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

MP SIDHI NEWS TEAM

2 मार्च से आवेदन कर सकेंगे अतिथि विद्वान, 4 अप्रैल को होगा अलॉटमेंट

MP SIDHI NEWS TEAM

रेप का अरोपी महंत सीताराम, बाहुबली संजय त्रिपाठी समेत घटना के 5 सूत्रधार पहुंचे सलाखों के पीछे

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!