19.4 C
Madhya Pradesh
November 5, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

सोन नदी अभ्यारण में अवैध उत्खनन करते वन कर्मियों ने ट्रैक्टर ट्राली की जप्त

सीधी जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत सोन नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र खड़बड़ा घाट से अभयारण्य के कर्मचारियों ने दबिश देकर अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक नीले रंग के ट्रैक्टर क्रमांक MP53 AA 8592 को पकड़ा है। इसे पकड़ कर अमिलिया थाना में खड़ा कर दिया गया है। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी किसी पर कार्रवाई नहीं की गई है। रेंजर योगेंद्र तिवारी ने बताया कि खड़बड़ा घाट से ट्रैक्टर को पकड़ा है। कार्यवाही की जा रही है । अमिलिया थाना प्रभारी अशोक पांडे ने बताया कि संबंधित प्रतिबंधित क्षेत्र से वन विभाग के द्वारा अवैध रेत उत्खनन करते हुए ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है। यह जरूर है कि ट्रैक्टर को सुरक्षार्थ थाने में खड़ा कराया गया है।

वन कर्मी ने कहा- रेंजर साहब करेंगे कार्रवाई प्रतिबंधित क्षेत्र से रात के समय में ट्रैक्टर पकड़ने वाले 1 कर्मी जोखेलाल प्रजापति ने जानकारी
देते हुए बताया है कि मेरे द्वारा ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। अमिलिया थाना में खड़ा कराया गया है। आगे की कार्यवाही के लिए रेंजर साहब को अवगत कराया है। इस संबंध में वही कार्रवाई करेंगे।

Related posts

हत्या के आरोपी को रामपुर नैकिन पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहुंचाया जेल

MP SIDHI NEWS TEAM

डीजे बजाने का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, शराबियों ने किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, 2 की मौत और 1 गंभीर

MP SIDHI NEWS TEAM

क्रूरता : सरपंच पति ने आपसी रंजिश के चलते युवक का धारदार हथियार से काट दिए दोनों हाथ,जिंदगी और मौत से जूझ रहा पीड़ित

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!