24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्यसीधी दपर्ण

सिंगरौली में 4 हजार की रिश्वत लेते हुए लेखपाल को लोकायुक्त ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जिले की बैढ़न जनपद पंचायत में पदस्थ लेखपाल निधि शुक्ला को 4 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त रीवा ने पकड़ा है।

आपको बता दें कि पीसीसी रोड निर्माण के लिये स्वीकृत राशि 2 लाख रुपये को पंचायत के खाते में डालने के एवज में ये रिश्वत ली जा रही थी और वही जानकारी के अनुसार ग्राम करामी के शिकायतकर्ता नंदकुमार पाल ने लोकायुक्त को शिकायत की थी उन्होंने बताया कि लेखपाल निधि ने ग्राम पंचायत में पीसीसी रोड निर्माण के लिये स्वीकृत राशि 2 लाख रुपये को पंचायत के खाते में डालने के एवज में उनसे पांच प्रतिशत कमीशन के रूप में पांच हजार रुपये मांग रही थी और वह एक हजार रुपये दे चुका था। काम नहीं करते हुए लेखपाल 4 हजार रुपये देने का दबाव बना रही थी।

रीवा लोकायुक्त ने जांच में शिकायत सही पायी और लेखपाल को गिरफ्तार करने ट्रैप बिछाया गया और लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि कार्यवाही करने के लिये एक टीम बनायी थी जो 12 सदस्य शामिल थे और वही शिकायत कर्ता को 4 हजार रुपये के साथ आरोपी लेखपाल निधि शुक्ला के पास भेजा गया था और वही जैसे ही उसने ये रुपये निधि शुक्ला को दिए टीम ने उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

थाना प्रभारी कोतवाली अधिनस्थ स्टाफ से हुए रूबरू कोविड 19 ड्यूटी के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

बुलडोजर के नाम पर धमकाकर चल रहा है वसूली का काम
बुलडोजर कानून का नहीं सरकार की विफलता का प्रतीक है
-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 183 नए कोरोना संक्रमित मिले, आज 148 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 2और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!