18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
क्राइमसीधी दपर्ण

सीधी पुलिस ने मझौली लूटकांड का किया पर्दाफाश, लगभग 20 लाख रुपए कीमती मशरूका के साथ 08 आरोपी हुए गिरफ्तार

      सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है

सीधी । पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अंजुलता पटले के कुशल मार्गदर्शन में बनी सीधी पुलिस की दस टीमों के अथक प्रयास कुशलता एवं दक्षता के चलते आज दिनांक को मझौली लूटकांड का पर्दाफाश किया गया जिसमें 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 20 लाख रुपए का मशरूका जप्त कर लिया गया है ।

मामला विवरण
दिनांक 02 – 03 जुलाई की दरम्यानी रात मझौली के मोहनलाल सोनी की गीता ज्वेलर्स दूकान में अज्ञात बदमाशों द्वारा दूकान का पीछे का दरवाजा खोलकर दुकान के अंदर प्रवेश कर ज्वेलरी की दूकान में सामान की लूटपाट कर दुकान में सोये मोहनलाल सोनी के बेटे हार्दिक सोनी के साथ मारपीट की गई। अज्ञात बदमाशो द्वारा ज्वेलरी की दुकान से 02 किलो सोना 30 किलो ग्राम चांदी के जेवरात तथा 60 हजार रूपये नगदी ले जाने की रिपोर्ट हार्दिक सोनी द्वारा लिखाये जाने पर थाने में अपराध क्र. 615/21 धारा 395,397,307,450, ता.हि. पंजीबद्ध किया गया।

घटना 02- 03 की दरम्यानी रात 02 से 03 बजे के बीच की होना पाया गया

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी मझौली आर. के. शुक्ल थाना प्रभारी मझौली सतीष मिश्रा उपलब्ध बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक सीधी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी को दी गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा घटना के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए साथ ही साथ पुलिस डांग, सायवर टीम, फोरेंसिक टीम एवं फिंगर प्रिन्ट की टीम को मौके पर भेजा गया।

जिसमें फिंगर प्रिन्ट टीम द्वारा घटना स्थल में मिले फिंगर प्रिन्ट एवं फुट प्रिन्ट तथा आरोपीगण वारदात करने के बाद जिस रास्ते से भागे थे वहां के फुट प्रिन्ट भी काफी मेहनत कर उठाये गये। डांग स्काड की टीम द्वारा भी डांग के साथ घटना स्थल एवं आस पास के क्षेत्र में डांग की मदद से आरोपीगण एवं भौतिक साक्ष्य को ढूढने का प्रयास किया गया।

पुलिस अधीक्षक सीधी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी भी तत्काल मौके पर आकर घटना का बारीकी से स्वतः निरीक्षण कर SDOP मझौली थाना प्रभारी मझौली को विवेचना के संबंध में निर्देशित किया गया साथ ही पुलिस अधीक्षक सीधी श्री पंकज कुमावत द्वारा स्वतःमझौली में कैम्प कर सीधी जिला के विभिन्न थाना प्रभारियो एवं पुलिस बल को मझौली में बुलाकर डकैती का शीघ्र पर्दाफास आरोपियों की धरपकड हेतु 10 विशेष टीमें गठित कर उनको विधिवत निर्देशित कर विवेचना में लगाया गया।

सनसनी खेज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक रीवा श्री उमेश जोगा तथा उप पुलिस महानिरीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह भी मझौली आकर घटना स्थल का निरीक्षण कर विवेचना टीम को मुनासिब निर्देश दिये गये एवं ज्वेलर्स दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में दर्शित आरोपी के ऊपर 30,000 रुपये का ईनाम पुलिस महानिरीक्षक रीव द्वारा घोषित किया गया तथा पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा 10,000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया।

पुलिस अधीक्षक सीधी श्री पंकज कुमावत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधी अंजुलता पटले के निर्देशन में SDOP कुसमी के मार्ग दर्शन में गठित टीमो ने काफी लगन एवं मेहनत से कार्य करते हुए यह पता किया गया कि घटना में पारधी गैंग का हाथ है । सायबर सेल एवं और मुखबिर की संभावित सूचना पर कि आरोपीगण चंदिया जिला उमरिया विलायतकला थाना बडवारा जिला कटनी के हो सकते है। जहां पर पराधियों का डेरा है। सूचना पर बडवारा पुलिस एंव कटनी पुलिस की मदद से पारधियों की वस्ती विलायतकला जिला कटनी एवं चंदिया जिला उमरिया में दविस दी गई जहां जंगल एवं अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपी वहां से भाग निकले उसमें से एक व्यक्ति पुलिस के गिरफ्त में आया जिसे हिरासत में लेकर पूछतांछ किया एवं सीसीटीव्ही फुटेज से मिलान कराया तो वह व्यक्ति फुटेज में दिखाई दिया एवं अपना नाम पता आरोपी बूडा सिंह पिता मेहलाल पारधी उम्र 40 वर्ष निवासी मुडरा बादरा थाना पिपरई जिला अशोक नगर का बताया तथा घटना में शामिल होना बताया और स्वतः प्रकरण के प्रार्थी हार्दिक सोनी के साथ शटर के हैण्डल से मारपीट करना कबूल किया तथा घटना में लूटे गये सोने के जेवरात को विलायतकला में ले जाकर टूकडे टूकडे कर 60 हिस्सों में बांट लेना बताया। जिसमें इसके पास से 70 ग्राम सोना एवं 10200 रूपये का बरामद हुआ इसके अलावा पारधी बस्ती अन्य आरोपीगण के घर में उपस्थित सदस्यों से सख्ती से पूछतांछ पर (2) नीलम पारधी पति शक्ति पारधी उम्र 35 वर्ष निवासी विलायतकला के पेश करने पर 20 ग्राम सोना एंव 5400 रूपये नगदी (3) लेखाबाई पति बीरन पारधी उम्र 50 वर्ष निवासी चंदिया के कब्जे से 30 ग्राम एंव 4700 रूपये (4) चुनका बाई पति राजेश उर्फ कालू पारधी उम्र 55 वर्ष निवासी विलायतकला थाना बडवारा जिला कटनी के पास से 30 ग्राम सोना एवं 2600 रुपये नगदी (5) जीतू पिता बीरन पारधी उम्र 19 वर्ष निवासी चंदिया थाना चंदिया जिला उमरिया के – पास से 13 ग्राम सोने के जेवर एंव 3700 रुपये नगदी (6) विश्वनाथ उर्फ विष्णु पारधी पिता बालाभाऊ पारधी उम्र 30 वर्ष निवासी मुरादपुर थाना झागर जिला गुना के पास से 16 ग्राम सोना एवं 3600 रूपये नगदी (7) विजय पिता दौलत पारधी उम्र 40 वर्ष निवासी विलायतकला थाना बडवारा जिला कटनी के पास से 14 ग्राम सोना एवं 4800 रूपये नगदी बरामद हुए। इसके अलावा (8) आरोपी संजय गोड पिता कृष्णपाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी अंतरैला थाना मझौली जिला सीधी के पास से 13 किलो चांदी के जेवरात बरामद किये गये है।

ईनामी आरोपी बूडा सिहं को गिरफ्तार कर पूछतांछ की गई जिसने घटना का अंजाम 13 बदमाशों द्वारा करना बताया। साथ ही सभी आरोपियों के नाम खुलासा भी हो गया है। सभी आरोपी पारधी जाति के है जो प्रदेश के विभिन्न जगहो (अशोक नगर रायसेन, भोपाल की उमरिया) तथा प्रदेश के बाहर महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश, राजस्थान से संबंधित है। जिनकी तलास हेतु पुलिस अधीक्षक सीधी के निर्देशन में टीमें गठित कर भेजी गई है।

कुल बरामदगी अभी तक मामले में लूटी गई संपत्ति में से 13 किलो चांदी 200 ग्राम सोना एव 35000 रुपये नगदी विभिन्न जगहो से बरामद की गई है कुल बरामद की गई संपत्ति की कीमत 2000000 रुपये है।

इस सनसनी खेज घटना से व्यापारियों एवं क्षेत्रीय जनता में दहशत का महौल था तथा पुलिस के लिये यह बहुत बड़ा चैलेंज था। जिसका खुलासा करने हेतु पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा गठित टीमों के अधिकारी एसडीओपी कुसमी आर के शुक्ल, थाना प्रभारी मझौली सतीष मिश्रा, उपनिरीक्षक राजेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक अभिषेक सिहं, उपनिरीक्षक शिवम दुबे, उपनिरीक्ष योगेश मिश्रा, उपनिरीक्षक दीपक बघेल, उपनिरीक्षक रिपुदमन सिहं, उपनिरीक्षक राकेश सिहं, सायवर टीम निरीक्षक बीरेन्द्र पटेल, आर. प्रदीप एवं साथ गई पुलिस टीम सक्रिय भूमिका रही।

Related posts

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाया स्वच्छता एवं जन्म दिवस,भारत पुण्य भूमि, संत गाडगे महान समाज सुधारक – इंद्र शरण 

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल, कार्यकर्ताओं के समर्पण के दम पर खड़ी है पार्टी – शरदेन्दु  

MP SIDHI NEWS TEAM

इंदौर में शराब ठेकेदार को अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े मारी गोली

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!