24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ में रविवार को तीन बच्चों के साथ लापता हुई थी महिला, कुएं में मिला सभी का शव

खरगापुर थाना क्षेत्र के ग्राम खरौं के पास एक कुएं में महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुएं में शव मिलने की सूचना के बाद खरगापुर एवं बल्देवगढ़ थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक बीमार थी और हाल ही में ग्वालियर से अपना उपचार कराकर लौटी थी।परिवार के लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि ये सब कैसे हुआ है। टीकमगढ़ एसपी ने घटना की पुष्टि की है।

टीकमगढ़ एसपी प्रशांत खरे ने बताया कि भेलसी गांव की रहने वाली भारती कुशवाहा रविवार की सुबह 10 बजे अपने तीन बच्चों के साथ लापता हो गई थी। परिजनों को ढूंढने के बाद जब महिला नहीं मिली तो इसके बाद रविवार की रात आठ बजे बल्देवगढ़ पुलिस थाने में पति की तरफ सूचना दी गई थी। इसके बाद गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था।

सोमवार की सुबह से महिला को ढूंढने निकले परिजनों को उनके शव कुएं में तैरते मिले। शव के कुएंं में होने का पता जैसे ही ग्रामीणों को चला, वैस ही सनसनी फैल गई। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। बल्देवगढ़ पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकलवाकर पीएम के लिए भेजा। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगा रही है कि कहीं महिला व बच्चों को किसी ने कुएं में फैंका तो नहीं है।

एसपी ने बताया कि भारती कुशवाहा मानसिक रूप डिस्टर्ब थी, जिसका इलाज ग्वालियर में चल रहा था।उन्होंने बताया कि उसके तीन बच्चे जिनकी उम्र 3 साल, 6 साल और 1 साल है। तीनों को कुएं में फेंका, इसके बाद उसने स्वयं आत्महत्या कर ली है। प्रारंभिक जांच से ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना का खुलासा होगा।

Related posts

लॉकडाउन में नमाज के लिए जमा हुए 200 से ज्यादा लोग,सबके खिलाफ मामला दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

अब 6000 पदों पर होगी पुलिस आरक्षकों की भर्ती, आदेश जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

अगर जिम्मेदारों से होगी ऐसी लापरवाही तो कैसे रुकेगा कोरोना का कहर ?

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!