25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

कांग्रेस नेता ने सोनिया को लिखा पत्र- कमलनाथ सरकार को गिराने में दिग्विजय की भूमिका की हो जांच,साथ में भेजा है एक कार्टून जो बता रहा है कि कैसे खोद रहे हैं दिग्विजय कांग्रेस की कब्र

मध्य प्रदेश कांग्रेश में सब कुछ ठीक नहीं है एक बार फिर कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आई है।ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य विश्वबंधु राय ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने दिग्विजय सिंह को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।विश्व बंधु ने अपने पत्र में बिंदुवार दिग्विजय सिंह के ऊपर हमला बोला है। विश्वबंधु राय ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि दिग्विजय सिंह की जुबान पर जल्द लगाम लगाने की सख्त जरूरत है।

विश्वबंधु राय लिखा है कि दिग्विजय के प्रभारी रहते हुए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे कांग्रेस के वर्चस्व वाले राज्यों में पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा और उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी कांग्रेस के समिटने की प्रक्रिया इनके सौजन्य से ही शुरू हुई। विश्वबंधु के अनुसार दिग्विजय को एक हिंदू विरोधी नेता के रूप में जाना जाता है और इन्हीं के कारण कांग्रेस पार्टी भी अपनी छवि हिंदू विरोधी दल की बनाती जा रही है। मध्य प्रदेश चुनाव में निर्दलीय विधायकों को जिताने और कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने व बाद में कांग्रेस सरकार को गिराने में दिग्विजय सिंह की भूमिका की जांच की मांग विश्वबंधु राय ने की है। विश्वबंधु ने यह भी लिखा है कि ओसामा को ओसामा जी कहना, कश्मीर में 370 फिर से लगाने की बात कहना और विशेष वर्ग के वोटरों को खुश करने की दिग्विजय की मानसिकता ने पार्टी का काफी नुकसान किया है।

Related posts

प्यार में धोखा मिलने पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम

MP SIDHI NEWS TEAM

राज्यपाल श्री पटेल ने भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन किया

MP SIDHI NEWS TEAM

बड़ी तैयारी में शिवराज सरकार, कई जिलों को मिलेगा लाभ

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!