29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

यूथ कांग्रेस ने मशाल यात्रा के साथ किया पटपरा डीसी का घेराव बिजली के तार में नही बिजली के बिल में करंट – ज्ञान

सीधी । बिजली की कटौती तथा अन्य समस्याओं को लेकर चुरहट यूथ कांग्रेस के द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा की विशेष उपस्थिति में मशाल यात्रा निकालकर पटपरा डीसी का घेराव कर उपखंड अधिकारी चुरहट को ज्ञापन सौंपा। बिजली की आंख मिचौली से परेशान आम जनता और किसानों की परेशानी के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए यूथ कांग्रेस ने अंधेरे में डूबे डीसी को मशाल जलाकर स्थिति में सुधार करने की चेतावनी दी।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह ने कहा आम आदमी और किसानों को बिजली के तार से नही बिजली के बिल से करंट लग रहा है। शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए। करोड़ों रुपए खर्च करके फीडर सेपरेशन कर विद्युत पंप कनेक्शनों को अलग कर चुके हैं फिर भी घरेलू फीडर की सिंगल फेसिंग से घरेलू उपभोक्ताओं को अघोषित विद्युत कटौती का सामना करना पड़ रहा है जो की पूरी तरह असहनीय है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने कहा पटपरा डीसी अंतर्गत पिछले 3 माह से अघोषित विद्युत कटौती एवं बढ़े हुए बिजली के बिल मनमाने तरीके से दिए जा रहे हैं जिससे क्षेत्र की जनता परेशान है। इसमें तत्काल सुधार लाया जाए।

पूर्व विधायक प्रतिनिधि शंभू प्रसाद गौतम ने कहा बिजली विभाग ढुलमूल रवैया ना अपनाए। 24 घण्टे बिजली देने की घोषणा जमीनी हकीकत से कोसो दूर है।बिजली विभाग अपनी नाकामी ना छुपाए और जल्द से जल्द बिजली की समस्या को दूर करें।

चुरहट ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामविलास पटेल ने कहा प्रदेश सरकार ने 24 घंटे घरेलू एवं 10 घंटे का कृषि कार्य के लिए बिजली उपलब्ध कराने आदेश हैं इसके बावजूद 24 घंटे में औसतन 4 से 5 घंटे ही विद्युत मिलती हैं।
यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने कहा की बिजली की समस्या एक नासूर बन गया है बिजली कटौती हो या लो वोल्टेज हो ये समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बिजली विभाग जल्द से जल्द इस समस्या का निवारण करे।
पूर्व यूवक कांग्रेस प्रदेश सचिव कमलेंद्र सिंह डब्बू ने कहा पटपरा डीसी का मनमाना रवैया है इससे किसान व व्यापारी एवं आम जनता परेशान और त्रस्त है।क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है इसमे सुधार लाए।

आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा मीटर रीडर की कमी है। क्षेत्र मे उनकी भर्ती हो और मीटर रीडिंग के हिसाब से बिजली का बिल दिया जाए। क्षेत्र की जनता में आक्रोश है। मनमाना बिल वसूलना बंद हो।
यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा की पटपरा डीसी अंतर्गत जले हुए ट्रांसफार्मर को समय सीमा में नही बदलने से जन जीवन प्रभावित हो रहा है इसे जल्द से जल्द बदला जाए।

यूवा नेता सौरभ सिंह ने कहा पटपरा चौराहे में स्ट्रीट लाइट लगी है वो काफी दिन से बंद उसे ठीक कराया जाए या नई स्ट्रीट लाइट लगाई जाए।

यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर हमारी मांगो को नही पूरा किया गया तो अनिश्चित कालीन धरना एवं प्रदर्शन एसडीएम कार्यालय एवं बिजली विभाग में किया जायगा जिसकी संपूर्ण जवाब दारी शासन प्रशासन की होगी।

Related posts

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 183 नए कोरोना संक्रमित मिले, आज 148 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 2और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

रेलवे से परेशान किसान शिकायत लेकर पहुंचे कलेक्टर के पास,भू अर्जन की कार्रवाई में लगाया मनमानी का आरोप, निकारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

MP SIDHI NEWS TEAM

चोरी के आरोपी को मड़वास पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी किया गया मशरूका जप्त करते हुए पहुंचाया जेल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!