
भिंड। जिले में ऐसा रोचक मामला देखने को मिला जहां 45 वर्षीय महिला पांच बेटियां होते हुए पांचवी शादी अपने से उम्र में 15 वर्षीय छोटे युवक से करना चाह रही है। महिला की इस ख्वाहिश में सबसे प्रमुख रोड़ा उसकी बेटियां ही बनी हुई है। 5 में से महिला की दो बेटियों की शादी हो चुकी है बेटी और दामाद इस अजब शादी का विरोध कर रहे हैं। इतना ही नहीं मामला थाने तक पहुंच गया जहां पर पुलिस द्वारा बेटी दामाद और मां एवं उसके प्रेमी की काउंसलिंग करवाई जा रही है।
कहते हैं प्रेम अंधा होता है ऐसा ही इस मामले में भी देखा जा रहा है क्योंकि महिला जिस 30 वर्षीय युवक मिथुन गुर्जर से शादी करना चाह रही है उसकी मासिक आमदनी मात्र 6 हजार रुपए ही है। बहरहाल पूरा मामला शनिवार आज दोपहर में पुलिस महिला डेस्क पहुंचा जहां DSP पूनम थापा समझौते की उम्मीद लगाए बैठी है, इसीलिए पुलिस अधिकारी सभी की काउंसलिंग कर समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
