28.6 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा- बिजली समस्या और महंगाई रैगांव उपचुनाव में भाजपा को पड़ सकती है भारी

सतना दौरे पर आए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीड़ी शर्मा के बिजली समस्या न होने वाले बयान का मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने सर्किट हाउस में शुक्रवार की दोपहर करारा जवाब दिया है। सनसनी खेज बयान देते हुए नारायण त्रिपाठी ने कहा कि पूरे विंध्य में ​इन दिनों बिजली की किल्लत है। शहर से लेकर गांव तक किसी को समुचित बिजली नहीं मिल रही है।हाल के दिनों में मैहर तथा सतना के दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीड़ी शर्मा ने अपने एक बयान में कहा कि प्रदेश में लोगों को पर्याप्त बिजली मिल रही है।

नारायण त्रिपाठी का यह बयान एक ओर जहां भाजपा के लिए मुश्किल खड़ा करने वाला है तो वही विंध्य के साथ ही प्रदेश के विपक्षी पार्टी के बना बनाया सरकार के खिलाफ मुद्दा मिल गया। 

सर्किट हाउस में दिया बयान

सतना दौरे पर आयें मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने सर्किट हाउस में बातचीत के दौरान कहा कि आज पूरे विध्य क्षेत्र के साथ ही सतना में बिजली की समस्या हैं। लोगों को बिजली कम और बिल ज्यादा मिल रहा है। बिजली विभाग से शिकायत करने के बाद भी उसमें सुधार नहीं  हो रहा है। उन्होने बिजली की समस्या पर कहा कि अगर समय रहते प्रदेश सरकार इस ओर ध्यान नहीं देती तो आने वाले समय में बिजली का भुगतान बंद करवा दिया जायेगा। 

बढ़ती महंगाई बडी समस्या

वही उन्होने महंगाई पर कहा कि हर दिन महंगाई आसमान छू रही है। लोगों की आम जरूरत की चीजे भी पहुंच से दूर होती जा रही है। इस महंगाई में गरीब क्या खा पायेगा। उन्होने सतना के रैगांव विधानसभा उपचुनाव में कहा कि भाजपा को महंगाई और बिजली समस्या भारी पड़ सकती है। 

कोई मतभेद नहीं प्रदेशाध्यक्ष से

बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के सतना प्रवास पर मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी शुरू से अंत तक अनुपस्थित दिखे। हालांकि मीडिया से बोले कि उन्हें कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी। साथ ही ना ही किसी ने उन्हें जानकारी देना उचित समझा। कहा दो दिन पहले रात में 3:30 बजे ही भोपाल से वापस लौटा हूं। सुबह अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने निकल गया। मुझे किसी ने प्रदेशाध्यक्ष के दौरे की जानकारी नहीं दी थी। इसलिए मैं शामिल नहीं हो पाया। वीडी शर्मा से मतभेद के सवाल पर बोले कि 10 दिन पहले ही उनसे भोपाल के एक निजी होटल में मिलकर आया हूं। हम लोगों ने साथ बैठकर खूब देर तक बातचीत की थी।

विंध्य पहली प्राथमिकता

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने विंध्य प्रदेश बनाने के सम्बंध में पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह विंध्य लेकर रहेंगे। इसमें कोई दो राय की बात नहीं है। विंध्य प्रदेश हमारी पहली प्राथमिकता है। इसमें कोई समझौता नहीं किया जायेगा। उन्होने कहा की कोरोना की वजह से दौरा नहीं कर पा रहे हैं। कोरोना के खत्म होते ही रीवा, सीधी, सतना, सिंगरौली आदि विंध्य के जिलों का दौरा करेंगे।

Related posts

पति को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ट्रांसपोर्टर ने पत्नी से किया रेप, केस दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी से बहन के घर आई युवती की लाश रीवा के मऊगंज राम सागर बांध में मिली

MP SIDHI NEWS TEAM

उड़ीसा के सतकोसिया से बाघिन पहुँची मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व……..

VIKASH KUMAR DWIVEDI

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!