28.6 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

3 दोस्त किराए के कमरे में कर रहे थे बातचीत,अचानक चली गोली,एक के सिर में लगी गोली तो दो साथी फरार

शहर के समान थाना अंतर्गत रवीन्द्र नगर में तीन दोस्तों के बीच गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया गया कि एक किराए के मकान में तीन दोस्त बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी अज्ञात कारणों से फायर हुआ। जिससे एक युवक के सिर में गोली धंस गई।

इधर वारदात के बाद दो दोस्त मौके से फरार हो। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र होकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से संजय गांधी ​स्मृति अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां युवक को आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

समान थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील गुप्ता ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे के बाद उदय मिश्रा पिता रामायण मिश्रा (23) सहित उसके दो अन्य साथी रवीन्द्र नगर (उर्रहट) में बैठे थे। तभी अज्ञात कारणों से गोली चली और उदय गंभीर रूप से घायल हो गया।

जबकि दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने कहा कि अभी ये कहना जल्दबाजी होगी कि गोली युवक ने ​खुद मारी या साथियों ने मारी है। पूरे मामले की जांच चल रही है। वहीं दूसरी तरफ उदय मिश्रा को गंभीर हालत में एसजीएमएच के आईसीयू में दाखिल कराया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि उदय के सिर में गोली लगी है। ऐसे में उसकी हालत खतरे में बनी हुई है।

Related posts

रीवा से रानी कमलापति साप्ताहिक ट्रेन को विस अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी, प्रत्येक श​निवार को जाएगी भोपाल

MP SIDHI NEWS TEAM

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक नहर में डूबा.गोताखोरों ने शव किया बरामद

MP SIDHI NEWS TEAM

गहरी नींद में सो रहे पति के सिर व गर्दन में कुल्हाड़ी से वारकर उतारा मौत के घाट,आरोपी पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!