28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

गीता ज्वेलर्स मझौली में करोड़ों की हुई डकैती,पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जांच कार्यवाही शुरू

दुकान मालिक के लड़के पर किए जानलेवा हमला,सीसीटीवी फुटेज में दिखे डकैत

मझौली I थाना क्षेत्र मझौली के नगरपरिषद वार्ड नं 13 अस्पताल के बगल में गीता ज्वेलर्स के दुकान में 2 जुलाई की दरमियानी रात को डकैती हुई है जिसमें तीन करोड़ से ज्यादा के सोना चांदी के आभूषण के साथ नगदी रुपया भी ले गए।डकैतों ने दुकानदार के बेटे के साथ मारपीट की और उसे मरणासन्न हालत में छोड़ गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। डकैती की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस इसके सहारे अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

घटना सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 13 में हुई। रात करीब 2.30 बजे आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश अपराधियों ने मझौली नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष गीता मोहन सोनी की दुकान गीता जूलर्स पर धावा बोल दिया। उन्होंने दुकान में सो रहे बेटे हार्दिक उर्फ सूरज सोनी के साथ मारपीट की।प्राप्त जानकारी के मुताबिक दुकान मालिक मोहन सोनी व उनका परिवार दुकान के पीछे बने मकान में सो रहे थे जबकि उनका बेटा हार्दिक उर्फ सूरज सोनी 22 वर्ष दुकान में सो रहा था रात को लगभग 2:30 बजे 7 नकाबपोश दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे एवं हार्दिक के ऊपर एकाएक हमला कर हाथ व पैर तोड़ दिए व सिर में गंभीर चोट लगने से वह वेहोश हो गया तब दुकान के जेवरात ब रखे नगद रुपये जिसमे लगभग 3 किलो सोना व 50 किलो चांदी व नगदी था जिसे ले गए।होश आने पर हार्दिक ने अपने पिता को मोबाइल से सूचित किया तब थाना को सूचना दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी पंकज कुमावत, एडिशनल एसपी अंजू लता पटले, एसडीओपी और थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। डॉग स्क्वाड को भी घटनास्थल पर जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों का पता लगा रही है। पूरे क्षेत्र में इस सनसनीकेज वारदात से सनसनी फैल गई है।

Related posts

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 90 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 21 नए कोरोना संक्रमित मिले

MP SIDHI NEWS TEAM

रजिस्ट्री की गाइड लाइन 30 जून तक यथावत : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

कांग्रेस पार्टी द्वारा सभी विद्युत वितरण केंद्रों पर धरना देकर ज्ञापन सौंपा गया

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!