29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइमसीधी दपर्ण

हत्या के आरोपी को रामपुर नैकिन पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहुंचाया जेल

सीधी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन तथा अति. पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय चुरहट आशुतोष व्दिवेदी के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरी. अशोक पाण्डेय के नेतृत्व मे रामपुर नैकिन पुलिस ने लगभग डेढ़ माह से फरार चल रहे आरोपी अमर गुप्ता उर्फ बाबू पिता सत्यनारायण गुप्ता उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कटौली थाना रामपुर नैकिन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला जेल सीधी दाखिल कराया है।

मामला

थाना रामपुर नैकिन के अपराध क्रमांक 25/2022 धारा 302,34 आईपीसी का आरोपी अमर गुप्ता उर्फ बाबू पिता सत्यनारायण गुप्ता उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कटौली थाना रामपुर नैकिन घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था । एवम रामपुर नैकिन पुलिस द्वारा उक्त आरोपी की सतत पता तलाश की जा रही थी ।

कल दिनांक 08.03.2022 को मुखबिर की सूचना मिलने पर रामपुर नैकिन पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमर गुप्ता उर्फ बाबू को घेराबंदी कर गिरफ्तार करते हुए थाना लाया गया एवम वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है।

उपरोक्त समस्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक अशोक पांडेय, उपनिरी0 ऋषि कुमार द्विवेदी, उपनिरी0 विवेक द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक राम बाबू दीपांकर, महिल आर0 रचना द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 

Related posts

भाजपा महिला मोर्चा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किए ऐतिहासिक कार्यक्रम, भारतीय संस्कृति एवं परंपरा में नारी को देवी का दर्जा प्राप्त – इंद्र शरण 

MP SIDHI NEWS TEAM

जिला कांग्रेस कमेटी सीधी ने दी श्रद्धांजली, पूर्व नेताप्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री ने जताया शोक

MP SIDHI NEWS TEAM

बिजूल नदी के पास अधेड़ का शव मिलने के मामले में मोरवा पुलिस ने नाबालिग बेटे समेत 5 रिश्तेदारों को किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!