25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

मंत्री कुंवर विजय शाह के बयान पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने जताई आपत्ति,बोले नाम खोले मंत्री

विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने प्रदेश सरकार के मंत्री एवं सतना जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह के उस बयान पर आपत्ति जताई है जिसमे उनके द्वारा यह कहा गया है कि कलेक्टर और एसपी उनके बंगले में पैसे लेकर खड़े रहते हैं । अजय सिंह ने सवाल किया है कि प्रभारी मंत्री उन कलेक्टर और एसपी के नाम उजागर करें जो उनके बंगले में पैसे लेकर खड़े रहते हैं । अजय सिंह ने कहा है कि प्रदेश के इतिहास में यह पहला ऐसा मामला है जिसमे किसी सरकार के मंत्री ने सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार किया है कि कलेक्टर और एसपी मंत्री के बंगले में पैसे लेकर खड़े रहते हैं ।

अजय सिंह ने जारी बयान में वन मंत्री के उस बयान पर भी आपत्ति जताई है जिसमे उन्होंने सतना के कलेक्टर और एसपी को मानसिक दिवालिया बताया है । अजय सिंह ने कहा है कि प्रभारी मंत्री का यह बयान न केवल लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है बल्कि सत्ता का गुरुर भी है ।

अजय सिंह ने कहा कि अगर उनकी पार्टी के कार्यकर्ता उनका स्वागत नही करना चाहते तो इसका यह मतलब कदापि नही है कि मंत्री कलेक्टर और एसपी को मानसिक दिवालिया बताकर उन्हें अपमानित करें ।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के एक जिम्मेदार मंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से दिये गए उक्त बयान से स्प्ष्ट हो गया है कि भाजपा सरकार में सभी जिले ठेके पर चल रहे हैं । जो अधिकारी जिस तरह की चढ़ोत्तरी करता है उसको उस तरह का जिला उसके हवाले कर दिया जाता है ।

अजय सिंह ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहिए या वन मंत्री से इस्तीफा लेना चाहिए ।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी के 7 वर्ष पूर्ण होने पर युवा मोर्चा ने रक्तदान कर किया फलों का वितरण

MP SIDHI NEWS TEAM

हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता पर करें निराकरण-कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी

MP SIDHI NEWS TEAM

राहुल गांधी की चेतावनी- ‘कोरोना की तीसरी लहर आएगी, मोदी सरकार बिस्तर, दवा, ऑक्सीजन की करे तैयारी’

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!