32.4 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही : जिला वक्फ कमेटी के अध्यक्ष को 1 लाख की रिश्वत लेते बुढ़वा पेट्रोल पंप के पास से लोकायुक्त ने पकड़ा, पुलिस कंट्रोल में चल रही लोकायुक्त की कार्रवाई

लोकायुक्त पुलिस ने जिला रीवा वक्फ कमेटी के अध्यक्ष को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। कार्रवाई में बाधा न हो इसलिए उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार ने रिश्वत की रकम बरामद करते ही जिला वक्फ कमेटी के अध्यक्ष को लेकर पुलिस कंट्रोल रवाना हो गए हैं,जहाँ कार्यवाही जारी है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता से आरोपी अध्यक्ष ने पहले 5 लाख रुपए की डिमांड की थी। फिर बाद में सौदा 1 लाख रुपए पर तय हुआ मंगलवार की सुबह करीब 10.15 बजे जैसे ही बुढ़वा पेट्रोल पंप के पास पीड़ित रकम देने पहुंचा तो लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी अध्यक्ष को पुलिस कंट्रोल रूप में ले जाया गया है। जहां लोकायुक्त की 13 सदस्यीय टीम भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक रीवा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार वर्मा के पास पीड़ित मो. अनस अब्बासी पिता मो. सोनू निवासी निपनिया चौराहा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने एसपी से कहा था कि अध्यक्ष प्रबंध समिति इन्तजामिया कमेटी वक्फ छोटी दरगाह रीवा के पद पर बना हूं लेकिन उसे पद से हटाने के लिए इरफान खान पिता शहबान खान अध्यक्ष जिला वक्फ कमेटी रीवा द्वारा 5 लाख रुपए की मांग की जा रही है। जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने पूरी कार्यवाही को अंजाम दिया।

एसपी के बताए अनुसार पीड़ित मंगलवार की सुबह बुढ़वा पेट्रोल पंप में रकम लेकर पहुंचा। जैसे ही रिश्वत की रकम जिला वक्फ कमेटी के अध्यक्ष इरफान खान ने जेब में रखी वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने पकड़ लिया।

ट्रैपिंग की कार्रवाई डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार द्वारा कार्यालयीन स्टाफ के साथ पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में की जा रही है।

Related posts

नाबालिग लड़की से रेप,आरोपी व पीड़िता पड़ोसी

MP SIDHI NEWS TEAM

एक दर्जन शरारती तत्वों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत सूचना के बाद भी नहीं पहुंची डायल 100, पीड़ित गया खुद रिपोर्ट लिखाने

MP SIDHI NEWS TEAM

रीवा नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले महंत को सिंगरौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!