28.6 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेश

हमें देश को लॉकडाउन से है बचाना, लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें राज्य-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना वायरस से देश में स्थिति खराब है। कोरोना की इस लहर ने कहर मचा दिया है। इसी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया है, उन्होंने वैक्सीन और लॉकडाउन को लेकर देश के सामने अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में इस्तेमाल करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा दिलाया कि कोरोना पर जो कदम उठाए गए हैं उससे हालात सुधरेंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज की स्थिति में देश को लॉकडाउन से बचाना है. मैं राज्यों से भी अनुरोध करूंगा कि वे अंतिम विकल्प के रूप में ही लॉकडाउन का इस्तेमाल करें. हमें लॉकडाउन से बचने की कोशिश करनी है. हम अपनी अर्थव्यवस्था की सेहत भी सुधारेंगे और अपने देशवासियों की भी सेहत सुधारेंगे.

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौर में राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने दिन-रात एक करके बहुत कम समय में देशवासियों के लिए वैक्सीन्स विकसित की हैं. आज दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन भारत में है. भारत की कोल्ड चेन व्यवस्था के अनुकूल वैक्सीन हमारे पास है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीनेशन के कारण शहरों में लोगों को जल्दी से वैक्सीन मिलेगी. मेरा राज्य प्रशासन से आग्रह है कि वे श्रमिकों का भरोसा जगाए रखें. उनसे आग्रह करें कि वो जहां हैं, वहीं रहें. पिछली बार जो परिस्थितियां थीं वो अभी से काफी भिन्न थीं. उस वक्त हमारे पास मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं था. टेस्टिंग के लिए पर्याप्त लैब नहीं. पीपीई किट का प्रोडक्शन नहीं था. बीमारी के ट्रीटमेंट के लिए खास जानकारी नहीं. बहुत ही कम समय में इन चीजों में सुधार किया. आज हमारे डॉक्टरों ने कोरोना के इलाज के लिए बहुत अच्छी विशेषज्ञता हासिल कर ली है. आज बहुत मात्रा में पीपीई किट हैं, लैब हैं, टेस्टिंग बढ़ा ली हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले की तरह सरकारी अस्पताल में मुफ्त वैक्सीन मिलती रहेगी. जिसका लाभ गरीब परिवार उठा सकेंगे. हम सभी का प्रयास जीवन बचाने के लिए है. प्रयास ये है कि आर्थिक गतिविधियां और आजीविका कम से कम प्रभावित हों. प्रयास का तरीका यही रखा जाए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीकाकरण के पहले चरण से ही गति के साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों तक जरूरतमंद लोगों तक वैक्सीन पहुंचे. दुनिया में सबसे तेजी से भारत में पहले 10 करोड़ फिर 11 करोड़ और 12 करोड़ वैक्सीन डोज दिए गए हैं. आज कोरोना से इस लड़ाई में हमें हौसला मिलता है कि हमारे हेल्थकेयर वर्कर्स ने अच्छा काम किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देशवासियों से अपील करता हूं कि इस संकट की घड़ी में देशवासी आगे आएं और जरूरतमंदों को मदद पहुंचाएं. सेवा के संकल्प से ही हम ये लड़ाई जीत पाएंगे. युवा साथियों से अनुरोध है कि सोसायटी, मोहल्ले और अपार्टमेंट में कोविड अनुशासन पालन करवाने में मदद करें. हम ऐसा करेंगे तो सरकारों को न तो कर्फ्यू और ना ही कंटेनमेंट जोन बनाने की जरूरत होगी. लॉकडाउन को तो सवाल ही नहीं होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अस्पतालों में बेड की संख्या को तेजी से बढ़ाने का काम किया जा रहा है. पिछले वर्ष जब देश ने कोरोना के कुछ ही मरीज सामने आए थे. उसी समय भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ प्रभावी वैक्सीन पर काम शुरू कर दिया था. हमारे वैज्ञानिकों ने बहुत कम समय में देशवासियों के लिए वैक्सीन विकसित किए हैं. आज दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन भारत के पास है.

लॉकडाउन के आहट के बीच पीएम मोदी ने कहा कि मेरा राज्य प्रशासन से आग्रह है कि वो श्रमिकों का भरोसा जगाए रखें, उनसे आग्रह करें कि वो जहां हैं, वहीं रहें. राज्यों द्वारा दिया गया ये भरोसा उनकी बहुत मदद करेगा कि वो जिस शहर में हैं वहीं पर अगले कुछ दिनों में वैक्सीन भी लगेगी और उनका काम भी बंद नहीं होगा.

राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ देश आज फिर बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहा है. कुछ सप्ताह पहले तक स्थितियां संभली हुई थीं और फिर ये कोरोना की दूसरी वेव तूफान बनकर आ गई. जो पीड़ा आपने सही है, जो पीड़ा आप सह रहे हैं, उसका मुझे ऐहसास है.

उन्होंने आगे कहा कि ऑक्सीजन प्रॉडक्शन और सप्लाई को बढ़ाने के लिए भी कई स्तरों पर उपाय किए जा रहे हैं. राज्यों में नए ऑक्सीजन प्लांट्स हों, एक लाख नए सिलेंडर पहुंचाने हों, औद्योगिक इकाइयों में इस्तेमाल हो रही ऑक्सीजन का मेडिकल इस्तेमाल हो, ऑक्सीजन रेल हो, हर प्रयास किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बीते दिनों में अपनो को खोया है, मैं सभी देशवासियों की तरफ से उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. परिवार के एक सदस्य के रूप में, मैं आपके दुःख में शामिल हूं. चुनौती बड़ी है, लेकिन हमें मिलकर अपने संकल्प, हौंसले और तैयारी के साथ इसको पार करना है.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम को कोरोना वैक्सीन निर्माताओं के साथ लंबी बैठक की. पीएम मोदी ने बैठक के दौरान वैक्सीन निर्माण को और वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर भी जानकारी हासिल की.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल सोमवार को कोरोना से जुड़ी 2 अहम बैठकें की थीं. पीएम मोदी ने कल सुबह 11.30 बजे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना संकट को लेकर बैठक की. फिर उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के बड़े डॉक्टरों के साथ संवाद किया था.

Related posts

बजट में सरकार का बड़ा फैसला, PSC और व्यापमं की परीक्षा में नहीं देना होगी फ़ीस

MP SIDHI NEWS TEAM

अन्न योजना के लाभार्थियों से रूबरू हुए पीएम मोदी, बोले- विपक्ष ने गरीबों को सुविधाओं से रखा दूर

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना संक्रमण के प्रबंधन के लिए जिला-स्तर पर मंत्रियों को सौपीं गई जिम्मेदारी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!