28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक नहर में डूबा.गोताखोरों ने शव किया बरामद

रीवा  शहर के बिछिया थाना अंतर्गत सिलपरा नहर में एक युवक के डूबने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पानी में डूबा युवक मुकेश मिश्रा शहर के बिछिया स्थित भैरवमार्ग का रहने वाला है।जानकारी के मुताबिक 3 दोस्त बुधवार की सुबह करीब 11 बजे नहर में पिकनिक मनाने पहुंचे थे। जहां एक दोस्त का पैर फिसल गया और देखते ही देखते पानी के तेज बहाव में बह गया। सूचना पाकर पहुची पुलिस जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने होमगार्ड के गोताखोरों की मदद से 6 घंटे बाद शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पिकनिक मनाने गये थे युवक

बताया जा रहा है मुकेश मिश्रा निवासी एसएएफ चौराहा अपने दो अन्य साथियों के साथ  बुधवार की सुबह पिकनिक मनाने गया हुआ था। जंहा सिल्परा नहर में नहाने के लिये युवक उतर गये थें। नहर के पानी में तीनों युवक जल क्रीड़ा कर रहे थे, इसी बीच मुकेश नहर के गहरे पानी में चला गया। दोस्तो ने पुलिस को बताया कि जब तक वे अपने साथी को बचाने का प्रयास करते तब तक वह डूब गया। 

तुरंत साथियों ने बिछिया पुलिस को सूचना दी। नहर में डूबने की खबर मिलते ही बिछिया पुलिस होमगार्ड के गोताखोरों के साथ पहुंच गई। तुंरत होमगार्ड के जवानों व एसडीईआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जहां बुधवार की शाम तक डेड बॉडी रिकवर कर ली गई।

सिल्परा नहर में यह कोई पहली घटना नही है जब पिकनिक मनाने के दौरान जल क्रीडा करते हुये युवक डूबा है। इसके पूर्व श्यामशाह मेडिकल कालेज का एक छात्र भी नहर में डूब गया था। तो वही कई ऐसी घटना सामने आ चुकी है।

Related posts

रीवा में बढा कोरोना कर्फ्यू : 31मई को सुबह 6 बजे तक रहेगा टोटल लॉकडाउन

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में अब टाक्टे तूफान का कहर, सतना में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत, 3 झुलसे

MP SIDHI NEWS TEAM

गांजा की तस्करी:ओडिशा से रीवा आ रही गांजे की खेप पकड़ाई, तलाशी में निकला 2.25 करोड़ का गांजा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!