25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

जिले में 21 जून से प्रारंभ होगा वैक्सीनेशन महाअभियान,अभियान के पहले दिन 8 हजार 2 सौ लोगों के वैक्सीनेशन का रखा गया है लक्ष्य

कलेक्टर ने लक्ष्य प्राप्ति के अधिकारियों को दिए निर्देश

प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी 21 जून को कोरोना वैक्सीनेशन का महा-अभियान प्रारंभ होगा। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, बीएमओ तथा अन्य विभागीय अधिकारियों को वैक्सीनेशन महा-अभियान के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि जिले में 21 जून को 8 हजार 2 सौ लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्ययोजना और समन्वित प्रयासों से इस लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

👉👉👉 प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी तथा व्यापारियों से की चर्चा,बोले कोरोना का संकट अभी टला नहीं, टीकाकरण से होगी सुरक्षा

कलेक्टर श्री चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि सभी की मेहनत, लगन और समन्वित प्रयासों का ही परिणाम है कि जिले में कोरोना संक्रमण की दर नियंत्रण में है। आगामी महीनों में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है, हमें इसके लिए अभी से तैयार रहना होगा। लोगों को जागरूक करना होगा, स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। वैक्सीन लगने के बाद कुछ लोग संक्रमित हुए हैं लेकिन वैक्सीनेशन होने की वजह से उन्हें जल्दी रिकवर होने में मदद मिली।

👉👉👉 बिजली के खंबे पर चढ़कर उसकी सफाई करना मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के लिए मुसीबत बना

तीसरी लहर रोकने अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन जरूरी

कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश के साथ जिले में 21 जून से वैक्सीनेशन महाअभियान प्रारंभ हो रहा है। अभियान के अंतर्गत 18 से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को कोरोना का वैक्सीन निःशुल्क लगाया जाएगा। जितनी अधिक संख्या में वैक्सीनेशन होगा, उतना ही अधिक लोग कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन हेतु सकारात्मक माहौल बनाया जाए, लोगों को अभी से जागरूक किया जाए और इसमें वॉलिंटियर्स, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, मैदानी अमला सभी का सहयोग लिया जाए। उन्होंने बीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि वैक्सीनेशन सेंटर पर सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं तथा वैक्सीनेशन निर्धारित समय पर प्रारंभ हो। वैक्सीनेशन सेंटर्स पर जिनकी ड्यूटी लगाई जाए, वह निर्धारित समय से पूर्व ही सेंटर पर उपस्थित रहें। कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि वैक्सीनेशन महाअभियान की उनके द्वारा प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी।

👉👉👉 मध्यप्रदेश: भ्रष्टाचार को लेकर आईएएस अधिकारी की चैट हुई लीक, मिला नोटिस

अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा कि इस अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करें। प्रत्येक घर में जाकर लोगों को प्रेरित करें तथा उनकी शंकाओं का समाधान करें। अपर कलेक्टर ने कहा कि लोगों को सही समय में सूचित करने और एक सकारात्मक वातावरण के निर्माण से इस अभियान में सफलता प्राप्त होगी।

👉👉👉 जबलपुर से कटनी खदान में ले जाकर झोपड़ी में बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बैठक में सीईओ जिला पंचायत आर के शुक्ला, सीएमएचओ डॉ बी एल मिश्रा, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलांबर मिश्रा, सिहावल सुधीर बेक, कुसमी आर के सिन्हा, मझौली आनंद सिंह राजावत, चुरहट अभिषेक सिंह, सिविल सर्जन डॉ एस बी खरे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ नागेंद्र बिहारी दुबे सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

हत्या का आरोपी 48 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे,रामपुर नैकिन पुलिस की बड़ी सफलता I साइबर सेल का रहा विशेष योगदान I

MP SIDHI NEWS TEAM

राष्ट्रीय सुरक्षा, मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुरलीधर

MP SIDHI NEWS TEAM

दुकानों के खोले जाने संबंधित नया आदेश सीधी कलेक्टर द्वारा जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!