23.8 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 237 नए कोरोना संक्रमित मिले, आज 186 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 3 और मौत

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देकर बताया कि बुधवार रात्रि 12 बजे तक कुल 769 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 769 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 237 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।सी.एम.एच.ओ. डॉ. मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद बुधवार को 186 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है। अब जिले में कुल 6637 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 5510 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 1090 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब मृत्यु के कुल प्रकरण 37 हो गए हैं।

Related posts

मध्यप्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता का इस्तीफा, बोले- अध्यक्ष के पास जाने पर देना पड़ता था परिचय

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा युवा मोर्चा ने मोदी जी के अभियान के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान 

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी के सात रोजगार सहायकों की संविदा समाप्त, GRS संघ देगा सामूहिक इस्तीफा-रोशन सिंह परमार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!