25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वालों पर रासुका लगायें : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

      मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उच्च स्तरीय बैठक में दिए निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध रासुका के तहत कार्यवाही की जाए। ऑक्सीजन आपूर्ति के संबंध में गलत अफवाह उड़ाने वालों और भ्रामक जानकारियाँ देने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही हो। मुख्यमंत्री ने निवास से कोरोना संक्रमण की स्थिति पर वर्चुअली उच्च स्तरीय बैठक ली। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी सम्मिलित हुए।

जनता के सहयोग से लगा कोरोना कर्फ्यू प्रभावी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के लिए जिस तरह से जनता आगे आई है और सभी ने सहयोग किया है, उससे संक्रमण फैलने की गति कम हुई है। जनता के साथ जनता के सहयोग से कोरोना कर्फ्यू को बनाए रखना जरूरी है। हमारा लक्ष्य प्रदेश की जनता को संक्रमण से बचाना है। अतः घर पर ही रहें अनावश्यक बाहर न निकले और संक्रमण की चैन को तोड़े। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश के पॉजिटिव हुए लोगों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।

ऑक्सीजन आपूर्ति

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जानकारी दी कि ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए डीआरडीओ सहित केंद्र सरकार स्तर पर लगातार बातचीत जारी है। ऑक्सीजन की आपूर्ति में हर संभव सहयोग मिल रहा है। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और इलाज की व्यवस्था के संबंध में मंत्रियों को सौंपे गए दायित्व का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करना आवश्यक है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग से निरोग कार्यक्रम और काढ़ा वितरण जैसी गतिविधियाँ आरंभ की जा रही हैं। प्रदेश में टीकाकरण को गति दी जा रही है। वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करना आवश्यक है। एक मई से 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण होगा।

Related posts

मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 4037 पॉजिटिव, इन जिलों की हालत गंभीर, एक्टिव केस 17000 के पार

MP SIDHI NEWS TEAM

अधिकारियों को सख्त निर्देश- मुझे परिणाम चाहिए, जन-धन का न हो दुरूपयोग-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, रखी बजट सत्र को आगे बढ़ाने की मांग..

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!