24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना में मृत्यु कारित करने पर आरोपी को हुई सजा

छः साल पुराने मामले की सुनवाई में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना में मृत्यु कारित करने पर आरोपी को हुई सजाI मामला दिनांक 15.01.15 का है जब दिन के करीब 1:00 बजे ग्राम डिहुली स्थित लोकमार्ग पर आरोपी अलकेश कुमार पटेल पिता रामकृपाल पटेल उम्र-26 वर्ष निवासी ग्राम डिहुली थाना अमिलिया जिला सीधी ने अपनी मोटर साईकिल क्र. एम.पी. 53 एम.डी. 7213 को उपेक्षापूर्वक या उतावलेपन से चलाकर मानव जीवन को संकटापन्न किया, जिससे मुनिया सेन की मृत्यु हो गई, जिसकी रिपोर्ट थाना अमिलिया के अपराध क्र. 268/15 अंतर्गत धारा 279, 304(क) पर लेखबद्ध कराई थी। विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जिससे संबंधित न्यायालयीन प्रकरण क्र. 1195/15 में शासन की ओर से सशक्त पैरवी करते हुए एडीपीओ श्री प्रशांत कुमार पाण्डेय एवं एडीपीओ सुश्री सीनू वर्मा ने आरोपी को दोषी प्रमाणित कराया, जिसके परिणाम स्वरूप जेएमएफसी सीधी ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304(क) के अपराध में 1 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रूपए के अर्थदंड से दंडित किया i

Related posts

हत्या के आरोपी को भुईमाड़ पुलिस ने महज दो घंटों में किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

बेरोजगरों के लिये सुनहरा अवसर सीधी में रोजगार मेले का आयोजन 23, 24 एवं 26 मार्च को

VIKASH KUMAR DWIVEDI

स्व.सरोज सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर समाधिस्थल पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!