27.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

सतना में दिखा तेज आंधी का असर, आधे घंटे तक हवा में लटकता रहा रोपवे

आज मध्यप्रदेश के कई भागों में तेज आंधी और बारिश देखा गया। जहां कई शहरों में बिजली ठप है तो वहीं दूसरी ओर सतना के मैहर के प्रसिद्ध शरदा माता मंदिर में एक डरावनी घटना सामने आई है, जहां आसमान में लटकते रोपवे में कई श्रद्धालु लगभग आधे घंटे तक फंसे रहे। श्रद्धालुओं को करीब 40 मिनट तक रोपवे में फसे रहना पड़ा, दूसरी ओर तेज आंधी और बारिश हो रही थी। इस घटना के पीछे रोपवे प्रबंधन की लापरवाही बताई जा रही है।

लोगों का कहना है की बीच में ही ट्रॉलियों को रोक दिया गया। दरअसल, मंदिर के पहाड़ी क्षेत्र में रोपवे संचालित किया जाता है जिसे बिजली जाने के कारण रास्ते में ही रोक दिया गया। आंधी के कारण कई देर तक ट्रॉली हवा में ही लटकती रही और लोग डर में उतने देर रहे। बताया जा रहा है की रोपवे में 80 से अधिक श्रद्धालु बैठे हुए थे। इस घटना का जिम्मेदार प्रबंधन की लापरवाही को बताया जा रहा, क्योंकि बीच में ही संचालन रोक दिया गया, हालांकि इससे पहले इस कदम की जानकारी लोगों को दी भी नहीं गई थी।

Related posts

दमोह में हार पर भाजपा सख्त, पांच मंडल अध्यक्ष और सिद्धार्थ मलैया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित,जयंत मलैया को कारण बताओ नोटिस

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश: भ्रष्टाचार को लेकर आईएएस अधिकारी की चैट हुई लीक, मिला नोटिस

MP SIDHI NEWS TEAM

मीटर रीडर बनकर दाखिल हुए बदमाशों ने चाकू की नोंक पर खुलवाई अलमारी और ले गए 3 किलो चांदी, 15 तोला सोना

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!