
सीधी । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में रामपुर, चुरहट और पटपरा मंडल के स्वास्थ स्वयंसेवकों की बैठक मंडल अध्यक्षों की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि स्वास्थ स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिवस आगामी 17 सितंबर को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए कई कार्यक्रम और योजनाएं प्रदेश और केंद्र सरकार के साथ-साथ पार्टी संगठन ने रखी है। उन सभी को हम सब ने पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करना है। मोदी जी के जन्मदिवस पर ऐतिहासिक और रिकार्ड संख्या में वैक्सीनेशन हो, ऐसा हम सभी स्वास्थ स्वयंसेवकों का लक्ष्य हो। इसकी व्यापक योजना करें । ग्राम ग्राम, नगर नगर और गली मोहल्ले को मोदीमय बनाएं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामकुमार साहू, मण्डल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, रजनीश शुक्ला, सुख नंदन पटेल, जिला उपाध्यक्ष अनिल पाण्डेय, जिला महामंत्री विवेक कोल, अशोक पटेल , प्रदीप पाण्डेय ,नीरज द्विवेदी, राजेश पटेल सहित सैकड़ों पदाधिकारी और स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
