28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

चिरायु अस्पताल से कोरोना संक्रमित मरीज ने 5वीं मंजिल से छलांग लगाई, मौत

भोपाल के चिरायु अस्पताल की 5वीं मंजिल से 45 साल के कोरोना संक्रमित मरीज ने छलांग लगा दी। जिससे मौके पर ही मरीज की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव अस्पताल पहुंचा दिया है।

टीआई खजूरी संध्या मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान भेल निवासी 45 साल के डॉ देवेंद्र मालवीय के रूप में हुई। जिनको कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद यहां पर 29 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। जिनका मंगलवार सुबह अस्पताल की 5वीं मंजिल से कूदने की सूचना मिली थी। जमीन पर गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही डॉ देवेंद्र मालवीय के बारे में अन्य जानकारियां मिल पाएंगी।

जांच के लिए मेडिकोलीगल की मदद ली जाएगी-डीआईजी

डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार कोरोना संक्रमितों का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सकता है, लेकिन हम इस मामले में मेडिकोलीगल की मदद लेंगे।

Related posts

रेत खदान संचालक की मनमानियाँ रोकने को लेकर हुई बैठक,नदी बचाने सहित कई मुद्दों को लेकर होगा अनिश्चित कालीन आंदोलन

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी तथा व्यापारियों से की चर्चा,बोले कोरोना का संकट अभी टला नहीं, टीकाकरण से होगी सुरक्षा

MP SIDHI NEWS TEAM

कर्म ही पूजा है , व्यक्ति कर्म से महान होता हैं -इन्द्र शरण  

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!