29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

चोरी के आरोपी की जमानत निरस्त कर भेजा गया जेल

फरियादिया प्रेमवती चतुर्वेदी पत्नी रामायण प्रसाद निवासी वार्ड क्रमांक 09 रामपुर नैकिन सीधी ने रामपुर थाने में रिपोर्ट किया कि दिनांक 24.05.2021 को फरियादिया अपनी पति के साथ जब पड़खुरी जाने लगी, तब उसने करीब 30 तोला सोना-चांदी के जेवर और 5000 रू. नगद कमरे के अंदर पेटी में ताला बंद करके एवं दरवाजे में ताला बंद करके पड़खुरी चली गई थी। जब दिनांक 26.05.2021 को लौटे तब पाया कि कमरे का ताला टूटा था एवं पेटी का ताला तोड़कर जेवर व नगदी कुल कीमती 52000 रू. लगभग कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया है, जिस पर पुलिस द्वारा भा.द.सं. की धारा 457, 380 के तहत अपराध क्रमांक 374/21 पंजीबद्ध करके जांच प्रारंभ की, जिसके आरोपी नीरज कुमार बहेलिया पिता मटरू निवासी वार्ड क्रमांक 09 रामपुर नैकिन एवं उमेश कुमार द्विवेदी पिता सत्रुघ्न प्रसाद द्विवेदी उम्र-24 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 04 रामपुर नैकिन को नगदी सहित जेवरात जप्त करते हुए गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय जेएमएफसी रामपुर के समक्ष प्रस्तुत किया।

खबर यह भी है👉👉👉 कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 90 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 21 नए कोरोना संक्रमित मिले.


जहां आरोपीगणों द्वारा प्रस्तुत जमानत आवेदन का विरोध व्ही. सी. के माध्यम से अभियोजन अधिकारी विक्रम कुमार दुबे के द्वारा किया गया। परिणामस्वरूप माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगणों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Related posts

19 मार्च तक छुहिया घाटी में सभी भारी वाहनों के प्रवेश की केवल रात्रि में होगी अनुमति- रवीन्द्र कुमार चौधरी कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी

MP SIDHI NEWS TEAM

बाइक से टक्कर के बाद लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, जमीन पर पटका

MP SIDHI NEWS TEAM

जिला बदर के आरोपी को जिला में घूमते पाए जाने पर कमर्जी पुलिस ने किया गिरफ्तार

VIKASH KUMAR DWIVEDI

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!