25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेश

फिर लाल आतंक से दहला छत्तीसगढ़, बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़ में 22 जवान शहीद….

बस्तर के बीजापुर में शनिवार को नक्सलियों ने 700 जवानों को घेरकर हमला किया। बीजापुर एसपी ने बताया कि हमले में 22 जवान शहीद हुए हैं। हालांकि, ये संख्या 24 होने की आशंका है। जोनागुड़ा की पहाड़ियों पर नक्सलियों की इकट्ठा होने की सूचना मिली थी, जहां शुक्रवार रात को सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो, बस्तरिया बटालियन और स्पेशल टास्क फोर्स के 2000 जवानों ने ऑपरेशन शुरू किया लेकिन नक्सलियों ने इनमें से 700 जवानों को घेरकर तीन तरफ से फायरिंग शुरू कर दी थी I

20 दिन पहले मिली थी नक्सलियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी की जानकारी
करीब 700 जवानों को नक्सलियों ने बीजापुर के तर्रेम इलाके में जोनागुड़ा पहाड़ियों के पास घेर लिया था। तीन घंटे चली मुठभेड़ में 9 नक्सली भी मारे गए हैं। करीब 30 जवान घायल हुए हैं। मुठभेड़ के बाद 21 जवान लापता हैं। मिली जानकारी के अनुसार, CRPF के सात, छत्तीसगढ़ पुलिस के 15 जवान अभी तक लापता हैं। जिस इलाके में मुठभेड़ हुई है, वह नक्सलियों की फर्स्ट बटालियन का कार्यक्षेत्र है। 20 दिन पहले UAV की तस्वीरों से यहां बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी।

नक्सलियों ने जवानों पर 3 तरफ से बरसाई थीं गोलियां

सुरक्षा बलों को जोनागुड़ा की पहाड़ियों पर नक्सलियों के डेरा जमाने की सूचना मिली थी। शुक्रवार रात को ही CRPF के कोबरा कमांडो, CRPF बस्तरिया बटालियन और स्पेशल टास्क फोर्स के दो हजार जवानों ने ऑपरेशन शुरू किया था, लेकिन शनिवार को नक्सलियों ने 700 जवानों को घेरकर तीन ओर से फायरिंग की थी। पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज ने बताया कि मौके पर 180 नक्सलियों के अलावा कोंटा एरिया कमेटी, पामेड़ एरिया कमेटी, जगरगुंडा एरिया कमेटी और बासागुड़ा एरिया कमेटी के लगभग 250 नक्सली भी थे। सूचना मिली है कि नक्सली दो ट्रैक्टरों में शवों को ले गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के शहीद होने पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जवानों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा। मेरी संवेदनाएं छत्तीसगढ़ में शहीद हुए जवानों के परिजनों के साथ हैं। वीर शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। गृह मंत्री अमित शाह ने DG को बीजापुर भेजने के साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से भी संपर्क में हैं। इस बीच CRPF के डायरेक्टर जनरल कुलदीप सिंह छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। इस दौरान वे हालात का जायजा लेंगे। बीजापुर में हुए ऑपरेशन के बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें लोकेशन पर जाने के निर्देश दिए थे।

10 दिन के अंदर यह दूसरा नक्सली हमला
छत्तीसगढ़ में 10 दिन के अंदर यह दूसरा नक्सली हमला है। इससे पहले 23 मार्च को हुए हमले में भी 5 जवान शहीद हुए थे। यह हमला नक्सलियों ने नारायणपुर में IED ब्लास्ट के जरिए किया था। तर्रेम थाने से CRPF, DRG, जिला पुलिस बल और कोबरा बटालियन के जवान संयुक्त रूप से सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान दोपहर में सिलगेर के जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस पर जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई।

नक्सलियों ने 17 मार्च को शांति वार्ता का प्रस्ताव सरकार के सामने रखा था। नक्सलियों ने विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि वे जनता की भलाई के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने बातचीत के लिए तीन शर्तें भी रखी थीं। इनमें सशस्त्र बलों को हटाने, माओवादी संगठनों पर लगे प्रतिबंध हटाने और जेल में बंद उनके नेताओं की बिना शर्त रिहाई शामिल थीं

Related posts

देश के किसी भी हिस्से या जिले को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए,कोरोना वायरस संक्रमण स्थिति ‘‘बद से बदतर हो रहे है हालात’’, समूचा देश खतरे में -केंद्र

MP SIDHI NEWS TEAM

बस चालक से मारपीट करने बाले आरोपी को जिला न्‍यायालय ने दी सजा लगया इतने रुपये का जुर्माना……

VIKASH KUMAR DWIVEDI

बुंदेलखंड के दिग्गज कांग्रेस नेता पूर्व आबकारी मंत्री, विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर का कोरोना से निधन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!