18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, बनी आगामी कार्यक्रम की रणनीति, होंगे विविध आयोजन

सीधी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति टोली बैठक स्थानीय पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमे मंडलों की बैठक और आगामी कार्यक्रमो की व्यापक रणनीति बनी। 

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान कहा कि मंडल प्रभारी, मंडल कार्यसमिति बैठक की योजना रचना करें। आगामी 13 दिसंबर को प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग काशी विश्वनाथ मंदिर के नवनिर्माण के कार्यों का दिव्य काशी, भव्य काशी मिशन के अंतर्गत हुए कार्यों का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जिसका लाइव प्रसारण सभी मंडलों के चुने हुए मंदिरों में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के उपरांत धर्माचार्य एवं साधु संतों का सम्मान पार्टी द्वारा किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि कमल पुष्प अभियान के अंतर्गत पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के संघर्ष और बलिदान को याद किया जाएगा। बूथ विस्तार योजना, सुशासन दिवस, समर्पण दिवस पर व्यापक एवं विस्तृत चर्चा उपरांत कार्यक्रम को भव्यता से सभी मंडल में मनाने का निर्देश प्रदेश नेतृत्व की मंशा के अनुरूप निर्णय किया गया। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, डॉ विक्रम सिंह चौहान, रवि चंद्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, अनिल पांडेय, अमलेश्वर चतुर्वेदी, बद्री मिश्रा, जिला महामंत्री विवेक कोल, जिला मंत्री अमित प्रधान, पूजा सिंह कुशराम, कार्यालय मंत्री रमेश कुमार गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे सहित मंडलों के प्रभारी उपस्थित रहे।

जग्यभान साकेत द्वारा भाजपा से इस्तीफा की खबर का खंडन

भाजपा अजा मोर्चा के चुरहट मंडल अध्यक्ष जग्यभान साकेत ने भाजपा कार्यालय में आकर अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश  मौर्य और  किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजमणि साहू की उपस्तिथि में पत्रकारों के समक्ष अपने इस्तीफे की चल रही खबर का खंडन किया है। श्री साकेत ने कहा हम भाजपा में थे भाजपा में है। और भाजपा में ही रहेंगे।  हमारा नाम जग्यभान साकेत है परंतु यज्ञभान साकेत के नाम से भाजपा से हमारे इस्तीफे की अपवाह फैलाई जा रही है, जो मिथ्या और भ्रामक है । मण्डल अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी तथा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की जमकर तारीफ की।

Related posts

पुष्पेंद्र पांडेय के निधन पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक

MP SIDHI NEWS TEAM

23 मई तक उपार्जन कार्य स्थगित,मौसम ठीक होने पर खरीदी प्रारम्भ कर शेष किसानों का होगा उपार्जन

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा सरकार के पास नीति और नियत का अभाव,भाजपा के कुशासन से जनता त्रस्त, निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिलेगा जनता का आशीर्वाद :- अजय सिंह राहुल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!