25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 20 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग,जिले में आज 3 नए कोरोना संक्रमित मिले

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मिश्रा ने
जानकारी देकर बताया है कि शनिवार रात्रि 12 बजे तक कुल
894 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 908 लोगो की जांच
रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 3 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव
प्राप्त हुई है।
सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो
को स्वस्थ होने के बाद शनिवार को 20 लोगों को डिस्चार्ज
किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह
एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने
की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग,
बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश
दी गई है।
अब जिले में कुल 9203 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके
हैं। 9002 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा
चुका है, और अब जिले में कुल 114 एक्टिव केस हो गए हैं
तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 87 हैं।

जिला मुख्यालय के शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध 107
आइसोलेशन बेड में से 105 रिक्त है और 113 ऑक्सीजन
सपोर्टेड बेड में से 103 रिक्त है तथा 10 बेड आई.सी.यू. में 2
बेड रिक्त है।
दिनांक 6 जून 2021 को सायं 5रू00 बजे तक 3
रेडमिशिविर इंजेक्शन लगाए गए, अब जिला औषधि भंडार में
135 वायल बैलेंस में है।

——कोरोना अपडेट—-
👉 जिले में 3 मिले नए कोरोना संक्रमित
👉 20 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग
👉 कुल संक्रमित 9203
👉डिस्चार्ज 9002
👉एक्टिव केस 114
👉 मृत्यु 87

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार किये वितरित,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित हुए,जिले की दो पंचायतों को मिला पुरस्कार

MP SIDHI NEWS TEAM

ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर डीबीटी योजना अंतर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु आवेदन आमंत्रित,आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून

MP SIDHI NEWS TEAM

16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक के लिए सीधी में लगा कोरोना कर्फ्यू, सिर्फ आवश्यक कार्यो के लिए मिली छूट….

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!