
मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग और कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई का मैसेज नहीं पहुंचा है। अगर मैसेज मिला यह तो वह मानने को तैयार नहीं हैं। जबलपुर में भाजपाइयो दवारा हंगामा मचाने की खबर सामने आई है। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह कहते है कि हर व्यक्ति मास्क लगाए, जो न लगाए उस पर सख्त कार्यवाई हो और भाजपा के कार्यकर्ता अपनी पार्टी के नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश की धज्जियाँ उड़ा रहे। मामला अहिंसा चौक का है जहां बिना मास्क रोके जाने पर खुद को भाजपा के सांसद मीडिया प्रभारी बताने वाले ऋषभ दास, रंजीत ठाकर और मण्डल महामत्री परुपराज पाई ने जमकर हंगामा कर दिया।

जबलपुर में भाजपा के मंडल महामंत्री और एक अन्य नेता बिना मास्क के ही घूम रहे थे। पुलिस की महिला कांस्टेबल ने जब उन्हें रोका तो वह अभद्रता पर उतर आए। चालान को लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गए। चिल्लाकर बोले- एसपी और कलेक्टर को यहीं पर बुलाओ। वर्दी उतरवा दूंगा। इस पूरे ड्रामे का लोगों ने वीडियो बना लिया है। अब सोशल मीडिया पर यह वायरल है।
दूसरों पर सख्ती दिखाने वाले पुलिस वाले इसके बाद हाथ जोड़ते दिखे। वरिष्ठ अधिकारियों से उम्मीद थी कि सपोर्ट करेंगे, लेकिन वहां से भी फटकार ही मिली। वीडियो में साफ दिख रहा है कि इस पूरे विवाद के दौरान पुलिस के बड़े अफसर नतमस्तक नजर आए हैं। बिना मास्क पहने बवाल कर रहे बीजेपी नेता को वे लोग समझाने में लगे थे। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद यह पूरा मामला जबलपुर में शांत हुआ है।
