29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशराजनीति

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, कहा- वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ प्रधानमंत्री भी है गायब

कोरोना की दूसरी लहर ने जहां एक तरफ पूरे भारत को क्षति पहुंचाई है, वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार को ढेर सारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस साल कोरोना के विकराल रूप के चलते देश के हालात बेकाबू हो चुके हैं, जिसकी वजह से जनता से लेकर विपक्ष तक हर कोई मोदी सरकार की निंदा कर रहा है। मोदी सरकार पर कोरोना को लेकर सही नीति ना बनाने से लेकर अस्पताल तक ना बनाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों कोरोना के नियंत्रण और नीतियों को लेकर केंद्र सरकार का आए दिन घेराव करते आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को एक बार फिर से उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके पीएम मोदी पर निशाना साधा है और देश में ऑक्सीजन, मेडिसिन के गायब होने के साथ प्रधानमंत्री के गायब होने की बात भी कही है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि देश का प्रधानमंत्री देश में वैक्सीन, ऑक्सीजन, दवाइयों की तरह गायब है। सिर्फ देश में सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट है और जगह-जगह प्रधानमंत्री की फ़ोटो हैं।वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ PM भी गायब हैं। बचे हैं तो बस सेंट्रल विस्टा, दवाओं पर GST और यहां-वहां PM के फोटो।” कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए ये ट्वीट किया।

राहुल गांधी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और आए दिन देश में कोरोना नियंत्रण में केंद्र सरकार की नाकामी को लेकर उन्हें आड़े हाथों लेते हैं।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी आज सरकार पर नदियों में तैरती लाशों को लेकर निशाना साधा है। रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा, ” नए भारत में क्या समय आ गया है कि तैरती हुई लाशें भी सरकार को नज़र नहीं आ रही हैं। शेम…” इसके साथ उन्होंने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रेत में दबी लाशों की तस्वीर भी लगाई थी।

Related posts

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एसवाय कुरैशी का लव जिहाद को लेकर बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

हेमाराम चौधरी के इस्‍तीफे पर बोले सचिन पायलट- उनकी ईमानदारी और सादगी का उदाहरण शायद ही कांग्रेस में हो

MP SIDHI NEWS TEAM

RBI के डिप्टी गवर्नर ने cryptocurrency के लिए निवेशकों को दी सावधानी बरतने की सलाह

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!