18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

पशुधन बीमा योजना प्रदेश के सभी जिलों में लागू , किसानों को बड़ी राहत

किसानों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जहां पशुधन बीमा योजना लागू हो गई है। इस योजना के लागू होने के बाद अब पशुपालन व्यवसाय से पशुधन हानि की भरपाई की जाएगी। यह योजना प्रदेश के सभी जिलों में लागू कर दी गई है अब सभी श्रेणी के पशुधन का भी बीमा कराया जा सकेगा। जिसके बाद अब पशुपालन व्यवसाय करने वाले किसानों को पशुधन हानि की भरपाई राज्य शासन द्वारा की जाएगी। वही बीमा प्रीमियम पर एपीएल श्रेणी को 50 फीसदी जबकि बीपीएल, अनुसूचित जाति-जनजाति श्रेणी के पशुपालकों को 70 फीसदी का लाभ राज्य शासन की तरफ से दिया जाएगा।

बीमा प्रीमियम में 1 वर्ष के लिए 3% राशि जबकि 3 वर्ष के लिए 7.50 प्रतिशत राशि का भुगतान करना होगा।
इसके लिए पशुपालकों को पशु की मृत्यु की सूचना 24 घंटे के भीतर बीमा कंपनी को उपलब्ध करानी होगी। जिसके बाद पशुपालन विभाग के डॉ पशु के शव का परीक्षण करेंगे और रिपोर्ट में मृत्यु के कारण का उल्लेख किया जाएगा। वही पशुपालन किसान अपने पशुओं का बीमा 1 साल से 3 साल तक के लिए करा सकेंगे। बता दें कि अभी प्रदेश में 1 वर्ष के लिए 2.45% जबकि 3 वर्ष के लिए 5.95% दर लागू है। वही बीमा कंपनी के अधिकारी द्वारा पशुपालकों के पशुओं की मृत्यु संबंधी सूचना उपलब्ध कराने के 1 महीने के अंदर दावे संबंधित प्रपत्र प्रस्तुत करेंगे। जिसके बाद कंपनी 15 दिन में पशुधन दावे का निराकरण करेगी। ज्ञात हो कि भेड़, बकरी आदि के 10 दुधारू पशुओं की संख्या को एक पशु का इकाई माना जाएगा।

Related posts

आज सीधी में कांग्रेसजनों पर दर्ज मामले तत्काल वापस हों शासन का यही रवैया रहा तो होगा आन्दोलन-पूर्व नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

सयाजी होटल में घुसे आतंकी, विस्फोट कर लोगों को कब्जे में लिया, फिर एनएसजी कमांडोज से हुई भिड़ंत

MP SIDHI NEWS TEAM

लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में बड़ा उलटफेर, पहली बार LIC से आगे निकल गई यह कंपनी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!