30.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

कोरोना कहर : इंदौर में शुक्रवार तक बढ़ सकता है लॉकडाउन…

कोरोना की दूसरी लहर से संक्रमित मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना कहर से हालात बिगड़ने लगे हैं बिगड़ते हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अलग-अलग जिलों के क्राइसिस कमेटियों के साथ बैठकों का दौर जारी है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के केस के बाद इंदौर के जनप्रतिनिधियों द्वारा आगामी शुक्रवार तक लगाने के सुझाव दिए गए है, जिसके बाद इंदौर में शुक्रवार तक लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है, मुख्यमंत्री द्वारा इसकी सहमति दे दी गई है I

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह का लॉकडाउन पर बड़ा बयान-

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने भी लॉकडाउन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा। हालांकि सुबह 9:00 बजे तक लॉकडाउन में सब्जी, किराना, राशन दुकानों पर छूट रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज के विषय में जनप्रतिनिधियों द्वारा भी इंदौर में लॉकडाउन लगाने की सहमति दी गई है। वहीं कलेक्टर व जनप्रतिनिधियों ने इस बात की पुष्टि की है। हालांकि लॉकडाउन के स्वरूप कैसा और कितने दिन का होगा। इस पर आपदा प्रबंधन समूह द्वारा निर्णय लिया जाएगा। माना जा रहा है कि रविवार के बाद शुक्रवार तक लॉकडाउन बढ़ाए जा सकता है I

Related posts

गांजा की तस्करी:ओडिशा से रीवा आ रही गांजे की खेप पकड़ाई, तलाशी में निकला 2.25 करोड़ का गांजा

MP SIDHI NEWS TEAM

नहीं मिली उमा भारती को अभिषेक की अनुमति, ताला खुलने तक अन्न त्यागा, मौके पर भारी पुलिस बल

MP SIDHI NEWS TEAM

जब युवती ने पुलिस के सामने ही सरेराह कार सवार युवक को जड़ा थप्पड़

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!