25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेश

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की कोरोना से मौत, दिल्ली के एम्स में था भर्ती

26 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर छोटा राजन को एम्‍स में भर्ती कराया गया था। 2015 में उसे इंडोनेशिया से गिरफ्तार किया गया था। वह दिल्‍ली की तिहाड़ जेल में बंद था

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के संक्रमित अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र निकलजे उर्फ छोटा राजन की मौत हो गई है।दिल्ली के तिहाड़ जेल में कोरोना संक्रमित होने के बाद एम्स में भर्ती कराए गए गैंगस्टर छोटा राजन की शुक्रवार को मौत हो गई। अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र निखालजे उर्फ छोटा राजन की कोरोना से तबीयत बिगड़ने के बाद 26 अप्रैल को एम्स में भर्ती कराया गया था। दिनों तक उसकी हालत स्थिर बनी हुई थी, लेकिन शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया।  61 वर्षीय राजन 2015 में इंडोनेशिया के बाली से प्रत्यर्पण के बाद अपनी गिरफ्तारी के बाद से ही दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। तिहाड़ जेल प्रशासन ने सोमवार को दिल्ली की एक सत्र अदालत को छोटा राजन के संक्रमित होने की जानकारी दी थी ।

यह भी पढ़े- इंदौर में कलेक्टर से सुलह, काम पर लौटे डॉक्टर्स,कलेक्टर बोले- डॉ. पूर्णिमा अच्छा काम करती हैं, मेरी बात बुरी लगी तो खेद जताता हूं

मुंबई में छोटा राजन के खिलाफ दर्ज सभी मामले सीबीआई को स्थानांतरित कर दिए गए थे और उस पर मुकदमा चलाने के लिए विशेष अदालत गठित की गई थी। तिहाड़ के सहायक जेलर ने सोमवार को फोन के माध्यम से सत्र अदालत को बताया था कि वह एक मामले की सुनवाई के सिलसिले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राजन को न्यायाधीश के समक्ष पेश नहीं कर सकते हैं, क्योंकि गैंगस्टर कोविड-19 से संक्रमित हो गया है और उसे एम्स में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े-राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र कहा देश कोरोना संक्रमण सुनामी की गिरफ्त में, गरीबों को तत्काल आर्थिक मदद दी जाए

मुंबई में 1993 में हुए सीरियल बम ब्लास्ट में भी छोटा राजन आरोपी था।उसे मुंबई के सीनियर पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या में दोषी करार देते हुए आजीवन कैद की सजा सुनाई गई थी। हालांकि पिछले दिनों उसे हनीफ कड़ावाला की हत्या के केस में विशेष सीबीआई कोर्ट ने बरी कर दिया था। छोटा राजन पर अपहरण और हत्या के कई मामलों समेत 70 से अधिक केस दर्ज थे।

Related posts

एक मादा बाघ शावक की हुई मौत अग्रिम कर्यवाही में जुटे बिभागी कर्मी

VIKASH KUMAR DWIVEDI

यूपी में युवक की हत्या पर बवाल: भाजपा की जीत पर बाबर ने बांटी थी मिठाई, पड़ोसियों ने पीट-पीटकर मार डाला

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना वायरस संकमण के दृष्टिगत परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किये हैं….

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!