27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मनोरंजन

सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ पर लगा कॉपी करने का आरोप

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म राधे को लेकर उनके फैंस के बीच खूब एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर रिलीज़ हो चुका है। जिसमें सलमान धमाकेदार एक्शन करते हुए नज़र आ रहे हैं, लेकिन रिलीज़ से पहले सलमान खान की फिल्म विवादों में घिरती हुई नज़र आ रही है। फिल्म पर कई चीज़ों को कॉपी करना आरोप लगा है। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि फिल्म राधे के पोस्टर्स से लेकर गाने तक कॉपी किए हैं। साथ ही फिल्म का जो पहला पोस्टर मेकर्स ने रिलीज़ किया था वह भी हॉलीवुड की फिल्म ब्रेक फिल्म से कॉपी किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट को भी टेंशन, क्या तीसरी लहर के खतरे में हैं बच्चे?सुप्रीम कोर्ट ने पूछा – तीसरी लहर को लेकर क्या तैयारी है?

नहीं पसंद आया राधे का ट्रेलर

फिल्म ‘राधे’ का जब ट्रेलर आउट हुआ तो तभी फैंस के बीच निराशा देखने को मिली। ट्रेलर रिलीज़ होते ही राधे में दर्शकों को वॉन्टेड दिखाई देने लगी। दर्शकों का कहना था कि सलमान ने इस फिल्म में अपनी पुरानी फिल्मों की कहानी डाल दी है। दंबग और वॉन्टेड में भी सलमान पुलिस बनकर एक्शन करते हुए दिखाई दिए थे। वहीं इस फिल्म में भी वह पुलिस का रोल निभाते हुए गुंड़ों की पिटाई करते हुए नज़र आए।

गाने पर लगा कॉपी का आरोप

फिल्म राधे का गाना ‘सिटी मार’ भी कुछ दिनों पहले रिलीज़ किया गया था। जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन का गाना तेजी से वायरल होने लगा। जिसे देखने के बाद सलमान पर अल्लू अर्जुन को कॉपी करने का आरोप लगा। वहीं फैंस ने सलमान और दिशा पाटनी के सिटी मार से ज्यादा फैंस को अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े का गाना ज्यादा पसंद आया। देखा गया कि सलमान-दिशा के गाने सिटी मार को ज्यादा खास रिस्पांस नहीं मिला।

मध्य प्रदेश में सब्जी बेचने जा रहे किसान को एसपी के सामने हेड कांस्टेबल ने मारी किसान को लात, दूसरे ने निकाल दी बाइक की हवा

फिल्म का नया प्रोमो हुआ आउट

फिल्म राधे का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें दिशा और सलमान के बीच बातचीत होती हुई नज़र आ रही है। प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान सड़क पर गिरे एक शख्स की मदद करते हैं। जिसे देख दिशा उनसे कहती हैं कि आज के जमाने में जब किसी के पास किसी के लिए टाइम नहीं है, तुम इतनी तकलीफ उठाकर अनजान लोगों की मदद करते हो।सीन में दिशा सलमान खान की खूब तारीफ करती हुईं नज़र आईं।

Related posts

ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर डीबीटी योजना अंतर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु आवेदन आमंत्रित,आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून

MP SIDHI NEWS TEAM

संगठित अपराध पर नियंत्रण के लिए शिवराज सरकार लागू करेगी गैंगस्टर एक्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

‘ब्लैक पैंथर’ स्टार अभिनेता चैडविक बोसमैन का कैंसर के कारण निधन

inishantthakur@gmail.com
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!