28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मनोरंजन

IT की छापेमारी पर तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्पी; बताया इन तीन चीजों के लिए की गई रेड

आयकर विभाग इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियों से जुड़े कथित टैक्स चोरी मामले में जांच कर रही है। इस जांच में आयकर विभाग ने बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के घर छापेमारी की। आरोप है कि इस जांच में बॉलीवुड की 650 करोड़ रुपये की टैक्स अनियमितता मिली है। वहीं अब इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री चुप्पी तोड़ कर ट्विटर पर अपनी बात रखी है।
तापसी पन्नू ने अपनी बात कहने के लिए तीन ट्वीट किए हैं। तापसी ने कहा है कि ‘प्रमुख रूप से तीन चीजों की तीन दिनों तक गहन खोजबीन की गई। ‘कथित’ बंगले की चाबी जो पेरिस में है, क्योंकि गर्मियों की छुट्टियां मैं वहां मनाती हूं।’

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने दूसरे ट्वीट में कहा कि ‘कथित पांच करोड़ रुपये की रसीद जो मैंने भविष्य के लिए रखा है, क्योंकि मैंने उन पैसों को लेने से मना कर दिया था।’
बता दें कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था तापसी पन्नू को पांच करोड़ रुपये का कैस भुगतान किया गया था और उसकी रसीद छापेमारी के दौरान उनके घर से मिली है।
तापसी ने तीसरे ट्वीट में वित्त मंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि ‘माननीय वित्त मंत्री के मुताबिक 2013 में मेरे यहां छापे मारी हुई थी।’बता दें कि आयकर विभाग ने अपने एक बयान में बताया था कि बॉलीवुड की दो प्रमुख फिल्म निर्माण कंपनियों, एक अभिनेत्री और दो टैलेंट मैंनेजमेंट कंपनियों पर तीन मार्च से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मुंबई और पुणे, हैदराबाद और दिल्ली में छानबीन की जा रही है। इसके साथ ही एजेंसी ने अबतक कुल 28 स्थानों पर छापे मारी की हैं।

Related posts

संगठित अपराध पर नियंत्रण के लिए शिवराज सरकार लागू करेगी गैंगस्टर एक्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

अब भोपाल का नाम बदलने की कवायद शुरू

MP SIDHI NEWS TEAM

सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ पर लगा कॉपी करने का आरोप

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

Lara Guidi January 12, 2022 at 10:37 pm

Let me just say your site is amazing! It is well put together and easy to navigate which is a plus. With such a nice layout you must attract a lot of visitors. I just wanted to give you a heads up because your site inspired me to build my own. I hope everything is going great and much success in your future. Thank and have the best of day! zbVmAywkz5N4jq65

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!