
1.तीन माह का खाद्यान्न वितरण किया जाए ।
2.आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जाए I
गांवों में कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिये जिला प्रशासन मोबाइल वैन चलाकर कोरोना की रोकथाम करें। विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने आज वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से सिंगरौली के सिहावल विधानसभा के गांवों सहित अन्य जिलों की स्थिति की चर्चा करते हुए कहा कि गांवों में कोरोना संक्रमण का परीक्षण कराने के लिए चलित वैन में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव जाकर कोरोना का मौके पर परीक्षण कर के रिपोर्ट देकर दवाई किट का वितरण एवं आवश्यक परामर्श देने के लिए भेजी जानी चाहिए।इसके लिये प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर सहयोग की भावना के साथ काम करना चाहिए ।
गांवों में टीकाकरण तेज करें
कमलेश्वर पटेल ने ग्रामीण जनता का आह्वान किया कि बीमारी से बचने के लिये टीका जरूर लगायें। इससे वायरस से सुरक्षा मिलेगी। पहला टीका लगवा रहे हों या दूसरा लगना हो देर नहीं करें। उन्होने दूसरा टीका लगावाने में लोगों की शिकायतें दूर करने के लिये जिला प्रशासन से शीघ्र वैक्सीनेशन करने लिए कहा । देवसर कांग्रेस पार्टी संगठन पदाधिकारियों एवं ग्रामीण जनों के साथ बातचीत करते हुए कहा कमलेश्वर पटेल ने कहा कि संकट के इस समय में सभी संयम से काम ले। बुखार महसूस होने पर तत्काल परीक्षण कराएं, दवाइयां ले, मास्क पहनें और घर पर रहें। यदि घर से निकलना पडे तो एक दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। कमलेश्वर पटेल ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि जरूरतमंदों को तीन माह का खाद्यान्न वितरण कराने की व्यवस्था करें। यह भी ध्यान रखें कि एक साथ लोग इकटठे नहीं हो। उन्होने पार्टी पदाधिकारियों को कहा कि किसी भी गांवों में खादयान्न के अभाव में जरूरतमंद बिना भोजन के नहीं रहे। उन्हें खाद्यान्न एवं आवश्यक सामग्री तत्काल उपलबध करायें। यह सेवा का समय है और लोगों को अपेक्षा है कि मदद मिलेगी।
आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हो
कमलेश्वर पटेल पटेल ने कहा कि सावधानी और सतर्कता के साथ इस संकट से पार पाया जा सकेगा। लंबे लॉकडाउनके कारण नागरिकों को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं एवं दवाई की आपूर्ति शासन-प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए ।
उन्होने कहा कि सूचनाएं मिली हैं कि कुछ अवसरवादी व्यापारी इस आपदा में भी मुनाफा कमा रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू में आवश्यक वस्तुएं आसानी से लोगों को ग्राम स्तर पर ही उपलब्ध होना चाहिए।
