29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

पुलिस सब इंस्पेक्टर के पति को न बेड मिला, न ऑक्सीजन,दो मासूम बच्चों के साथ शव जमीन पर लिए बिलखती रहीं

अशोकनगर : महिला सब इंसपेक्टर अपने बीमार पति को लेकर जिला अस्पताल पहुंची लेकिन वहां उसे न बेड मिला और न ही ऑक्सीजन। वह अस्पताल में कहती रही कि इन्हें वेंटीलेटर दे दो लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। इलाज के अभाव में उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल के हालात इतने अधिक बद से बदतर हो गए कि महिला SI अपने दो मासूम बच्चों के साथ पति का शव जमीन पर लिए रोती-बिलखती रही।

अशोकनगर के चंदेरी थाने में पदस्थ महिला SI आद्रियाना भगत के पति कमलेश भगत के कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर वह उन्हें लेकर रात 12.30 बजे जिला अस्पताल पहुंची। इस दौरान उनके साथ दो मासूम बच्चे भी थे। बुधवार सुबह महिला SI के पति की मौत हो गई। वह पति का शव जमीन पर लिए रोती रही। रोते हुए बताया कि यहां न ऑक्सीजन मिला, न बेड। मैं कहती रही कि इन्हें वेंटीलेटर दे दो। इनका ऑक्सीजन कम बता रहे थे।

बताया जाता है कि रात में मरीज को किसी ने ठीक से देखा तक नहीं। इलाज के अभाव में उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला SI के पति मूंगावली में पटवारी थे।

Related posts

मध्य प्रदेश में सब्जी बेचने जा रहे किसान को एसपी के सामने हेड कांस्टेबल ने मारी किसान को लात, दूसरे ने निकाल दी बाइक की हवा

MP SIDHI NEWS TEAM

इंसानियत को शर्मसार करता यह वीडियो,”जब रक्षक ही बन जाए भक्षक” जिंदगी देने वाले ही बांट रहे हैं मौत….

MP SIDHI NEWS TEAM

होली पर आदिवासियों के बीच होंगे सीएम शिवराज

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!