कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर लगातार बद से बदतर होती जा रही है आज सीधी में नए 67 कोरोना पॉजिटिव केस मिले।आपको बता दें पिछले 3 दिनों से लगातार 66,43,67 नए कोरोना के केस सामने आए हैं, वही आम जनमानस अभी भी कोरोना संक्रमण को हल्के में ले रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि बुद्धवार कि शाम तक में रैपिड एंटीजन किट द्वारा 160 टेस्ट किए गए। जिसमें से फीवर क्लीनिक जिला अस्पताल सीधी से 12, सिहावल से 2, रामपुर नैकिन से 3, अमिलिया से 1, आर ए टी टीम द्वारा 6 तथा रीवा मेडिकल कॉलेज वायरोलॉजी लैब से 43 केस कि पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से 4 व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतने के लिए समझाइश देते हुए आवश्यक दवाओं के सेवन करने के लिए दवा प्रदान की गई है। और सभी को आवश्यक सावधानियां रखने की सलाह दी गई है।
अब जिले में कुल 2535 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 2245 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब जिले में कुल 277 एक्टिव केस हो गए हैं।

? जिले में 67 मिले नए कोरोना संक्रमित
? 4 व्यक्ति ने जीती कोरोना से जंग
? कुल संक्रमित 2535
?डिस्चार्ज 2245
?एक्टिव केस 277
? मृत्यु 13
कोविड टीकाकरण महोत्सव में 22400 से अधिक हुए टीकाकृत 112 प्रतिशत उपलब्धि
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 बी0 एल0 मिश्रा ने बताया कि प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक कोविड-19 टीकाकरण महोत्सव के रूप में मनाया गया। इस महोत्सव के प्रथम दिवस में 3744, दूसरे दिन 6112, तीसरे दिन 6944, चौथे और अंतिम दिन 5600 से अधिक लोगो द्वारा टीका लगवाकर कोविड टीकाकरण महोत्सव मनाया गया। चार दिवस के टीका महोत्सव में हमारे स्वास्थ्य कर्मी एवं जिला प्रशासन के सहयोग तथा जनता-जनार्दन की सहभागिता से लगभग 20 हजार लक्ष्य के विरुद्ध 22400 से अधिक लोगों को टीकाकृत किया गया इस उपलब्धि के साथ जिले का कवरेज 112 प्रतिशत से अधिक रहा है। शासन स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार 15 अप्रैल से समस्त शासकीय संस्थाओं में कोविड-19 टीकाकरण सत्र सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार को आयोजित किए जाएगे तथा जिला अस्पताल में मंगलवार, शुक्रवार, रविवार, एवं शासकीय अवकाश को भी कोविड टीकाकरण सत्र संचालित रहेगे। 15 अप्रैल को वैक्सीन उपलब्धता अनुसार चयनित स्थानों पर कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएगे समस्त 45 वर्ष से अधिक उम्र के ग्रामीण एवं शहरी जन-मानस टीकाकरण कराएं पूर्ण टीकाकृत व्यक्ति में संक्रमण होने की संभावनाएं कम होती है यदि संक्रमित हो भी जाता है तो उनमें इस रोग से लड़ने की क्षमताए बढ़ जाती है और उन्हे बचाया जा सकता है। इसलिए इस आयु वर्ग के लोग विलंब न करें, सभी कार्य छोड़कर सर्वप्रथम नजदीकी केन्द्र में जा कर कोविड का टीका लगवाएं।
एमपी सीधी न्यूज़ सभी जिले वासियों से अपील व आग्रह करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व कोरोना गाइडलाइंस का पालन अपने दिनचर्या में शामिल करें अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब जल्द से जल्द सीधी में भी कोरोना कर्फ्यू (लाकडाउन) लग सकता है आपको बता दें सीधी से सटे हुए रीवा व शहडोल जिलों में लॉकडाउन(कोरोना कर्फ्यू) लगा हुआ है।
