28.6 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

सरकार का बड़ा फैसला ऑक्सीजन सिलेंडर की होगी होम डिलीवरी, यहां से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण से एक तरफ ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचा हुआ है। आए दिन लोगों के परिजनों का अक्सीजन के बिना मृत्यु की खबर आ रही है। वही ऑक्सीजन के इस किल्लत भरे दौर में दिल्ली सरकार ने होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बहुत बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की होम डिलवरी का एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने फैसला किया है कि जो मरीज होम आइसोलेशन में हैं और उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है तो ऑक्सीजन सिलेंडर उसे घर पर ही मुहैया कराया जायेगा।

दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या रोज बढ़ रही है। अस्पताल भरे पड़े हैं वहां मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं है। होम आइसोलेशन वाले मरीजों की संख्या भी 50 हजार के पार है यदि इनमें से किसी मरीज के शरीर का ऑक्सीजन लेवल काम होता है तो वो अस्पताल की तरफ भागेगा जहाँ जगह नहीं मिलने पर मरीज और उसके परिजनों को परेशानी होगी इसलिए दिल्ली सरकार मरीजों को उनको घर पर ही ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाएगी, जिससे मरीज को लाभ होगा और अस्पतालों पर पहुँचने वाली भीड़ को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।मरीजों के परिजन को दिल्ली सरकार के पोर्टल पर ऑक्सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।

कलेक्टर को दी है जिम्मेदारी
दिल्ली सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टर को ऑक्सीजन सिलेंडर की होम डिलेवरी की जिम्मेदारी दी है। जिलों के कलेक्टर मरीज की गंभीरता के हिसाब से तय करेंगे कि उसे ऑक्सीजन सिलेंडर की होम डिलेवरी की जाये कि नहीं। दिल्ली सरकार ने इसके लिए सभी कलेक्टर को 20 ऑक्सीजन सिलेंडर का कोटा फिक्स किया है।
ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत पड़ने पर मरीज के परिजन को दिल्ली सरकार के पोर्टल www.delhi.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा यहाँ से ऑक्सीजन सिलेंडर प्राप्त किये जा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, फोटो, पहचान पत्र, कौरीना रिपोर्ट जरूरी है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद डीएम ऑक्सीजन सिलेंडर घर पर उपलब्ध करवाएंगे और जरूरत पड़ी तो रीफिलिंग के लिए एक प्लांट का पास भी बनाकर देंगे।

खाली सिलेंडर दान करने की अपील
दिल्ली सरकार ने लोगों से खाली ऑक्सीजन सिलेंडर दान करने की अपील की है। इसके लिए राजघाट डीटीसी डिपो को सेंटर बनाया गया हैं जहां खाली ऑक्सीजन सिलेंडर दान किये जा सकते हैं। अधिक जानकारीके लिए फोन नंबर 011-23270718 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

गांवों और आदिवासी क्षेत्रों के लिए सरकार ने नई कोविड गाइडलाइंस जारी की

MP SIDHI NEWS TEAM

कल शाम साढ़े पांच से 6 बजे होगा मोदी कैबिनेट का विस्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

पीएम की बैठक के बाद भड़कीं ममता : कहा- बोलने की इजाजत न देना अपमानजनक,सभी सीएम पुतले बने बैठे थे

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!