28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

भाई बहन का टूटा अनबोला, उमा ने ट्वीट कर दी जानकारी

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ एक बार फिर संवाद स्थापित हो गया है। उमा भारती ने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि शिवराज के प्रति मेरे मन में सम्मान में कोई कमी कभी आ ही नहीं सकती।

शराबबंदी को लेकर लगातार सरकार के लिए सरदर्द बन रही पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने 3 दिन पहले ट्वीट करके शिवराज के साथ अनबोला होने की बात लिखी थी। उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि दो साल से लगातार शराबबंदी को लेकर शिवराज से उनकी बात हो रही है लेकिन अब अचानक न जाने क्यों भाई ने अनबोल कर दिया है। लेकिन थोड़ी देर पहले ही किए गए ट्वीट के माध्यम से उमा भारती ने एक बार फिर शिवराज के साथ बातचीत शुरू होने की बात लिखी है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है “मुझसे यह भूल हो गई कि मैं आप सब से यह तथ्य शेयर नहीं कर पाई कि जिस दिन मैंने शिवराज जी से मीडिया के माध्यम से संवाद होने की स्थिति के बारे में आप सबको जानकारी दी तो मुझे तुरंत ही शिवराज जी का फोन आ गया। हमारी 20 मिनट तक लंबी बातचीत फोन पर हुई कि हम शीघ्र बैठक कर सभी विषयों पर सकारात्मक तथा निर्णायक चर्चा करेंगे। उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा है कि “शिवराज का मेरे प्रति स्नेह एवं उनके प्रति मेरे मन में सम्मान में कोई भी कमी कभी भी आ ही नहीं सकती।” उमा ने यह भी लिखा है कि “कल रामनवमी के अवसर पर मेरा पहले से ही ओरछा में रामराजा सरकार के दर्शन का कार्यक्रम था। मुझे जानकारी हुई है कि शिवराज जी भी दीप उत्सव कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। कल ओरछा नगरी भी अयोध्या की तरह जगमगाऐगी।”

Related posts

हम संकट के मुहाने पर, दूसरी लहर के ट्रेंड पर है कोरोना; प्राइवेट अस्पतालों से 3 महीने का एग्रीमेंट करेगी सरकार-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रेमिका की बहन से नाराज प्रेमी ने की ऐसी हरकत की पुलिस को करना पड़ा गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

26-27 मार्च को पचमढ़ी में शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!