29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कोरोना के कारण पूर्व मंत्री दीपक जोशी की पत्नी का निधन

मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री दीपक जोशी की पत्नी का निधन हो गया है। विजया जोशी का कोरोना से निधन हो गया है। मंगलवार शाम को उनका इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में निधन हुआ। विजया जोशी कोरोना से संक्रमित थीं। पिछले 15 दिनों से उनका इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में इलाज चल रहा था। दीपक जोशी और उनके बेटे जयवर्धन भी कोरोना से संक्रमित हुए थे, दोनों स्वस्थ हो चुके हैं।

विजया जोशी के निधन के बाद मध्यप्रदेश के कई नेताओं ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। विजया जोशी से पहले खुद दीपक जोशी भी कोरोना से संक्रमित हुए थे। दीपक जोशी ने 10 अप्रैल को खुद के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। दीपक जोशी और उनके बेटे जयवर्धन भी कोरोना से संक्रमित हुए थे। हालांकि दोनों ही कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। जोशी देवास के हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं। दीपक जोशी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे हैं।दीपक जोशी शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 2018 में वे हाटपिपल्या सीट से चुनाव हार गए थे।

कोरोना से अब तक कई नेताओं की गई जान

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से अब तक कई नताओं की जान जा चुकी है। हाल ही में कोरोना की चपेट में आकर मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री ब्रजेद्र सिंह राठौर और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान का भी निधन हो चुका है।

Related posts

मप्र पंचायत चुनाव: उम्मीदवारों को लेकर ये निर्देश जारी, अधिकारियों को सौंपे दायित्व, कमेटी गठित

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में सब्जी बेचने जा रहे किसान को एसपी के सामने हेड कांस्टेबल ने मारी किसान को लात, दूसरे ने निकाल दी बाइक की हवा

MP SIDHI NEWS TEAM

मप्र में आज फिर 12 पॉजिटिव,एक्टिव केस 125 पार,सीएम ने दिए ये निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!