27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Banking

आसाराम बापू की तबीयत खराब, कोरोना संक्रमित होने के बाद सांस लेने में हो रही दिक्कत,आईसीयू में भर्ती

जोधपुर। राजस्थान की जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे आसाराम बापू को कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद तबियत खराब होने के बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी थी, जिस पर जेल प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।आसाराम को महात्मा गांधी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि 5 मई की रात अचानक आसाराम की तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
फिलहाल वो आईसीयू में भर्ती है।आसाराम का तीन दिन पहले कोरोना टेस्‍ट हुआ था और बुधवार शाम उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। इसके बाद 80 साल के आसाराम ने बेचैनी की शिकायत की थी। यही नहीं, कोरोना वायरस के चलते ऑक्सीजन लेवल बहुत कम होने पर उनको अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। जबकि आसाराम की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर उनके कई समर्थक अस्‍पताल पहुंच गए। यही नहीं, हालत बिगड़ते देख अब आसाराम को जोधपुर एम्स भेजने की तैयारी की जा रही है।

जोधपुर की सेंट्रल जेल में पिछले महीने करीब एक दर्जन कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें अस्पताल की डिस्पेंसरी में आइसोलेट किया गया था।अन्य कैदियों में कोरोना संक्रमण के लक्षण देखने को मिले थे, तब आसाराम का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।इसके बाद बुधवार शाम कोरोना रिपार्ट पॉजिटिव आने के बाद आसाराम की तबीयत खराब हो गयी। इससे पहले भी फरवरी में उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद महात्‍मा गांधी अस्‍पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

रेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम
बता दें कि आसुमम थाउमल हरपलानी उर्फ आसाराम नाबालिग लड़की से रेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. यही नहीं, रेप के मामले में दोषी करार दिए गए आसाराम पर नरबलि और हत्‍या जैसे कई गंभीर आरोप हैं. एक समय था जब आसाराम के दरबार में देश की जानी मानी हस्तियां दस्‍तक देती थीं, लेकिन 2013 में रेप के मामले में फंसने के बाद उनके बुरे दिन शुरू हो गए थे और तब से आसाराम जेल में बंद हैं.

Related posts

आर्थिक रूप से कमजोर ब्लैक फंगस संक्रमित मरीज का इलाज होगा फ्री इलाज-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

31 मार्च या उसके बाद शासन तथा उसके अधीनस्थ उपक्रमों के सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों/कर्मचारियों को कोविड-19 के विरुद्ध चल रहे अभियान में तैनाती के दृष्टिगत संविदा नियुक्ति के आदेश जारी..

MP SIDHI NEWS TEAM

रीवा-सीधी सिंगरौली रेलवे लाइन की समीक्षा बैठक सम्पन्न,समय सीमा का ध्यान में रख कार्य में प्रगति लाने सांसद ने दिए निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

विष्णु दयाल पनिका May 6, 2021 at 2:12 pm

पूर्व सांसद आदरणीय श्री मिश्रा जी भगवान श्री शिव जी की कृपा से अति शीघ्र स्वस्थ्य होंगे भोलेनाथ उनकी रक्षा करें l

Reply
विष्णु दयाल पनिका May 6, 2021 at 2:19 pm

श्री मिश्रा जी पूर्व सांसद सीधी सिंगरौली ,श्री शिव जी की कृपा से अति शीघ्र स्वस्थ्य हों ,यही कामना भोले नाथ से है l

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!