29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने डांटा तो जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने वाट्सएप पर भेज दिया इस्तीफा

ग्रामीण क्षेत्रों के फीवर क्लीनिकों पर दवाएं नहीं भेजे जाने से नाराज कलेक्टर मनीष सिंह ने बुधवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्‍टर पूर्णिमा गाडरिया को फोन पर डांटा। इसके बाद अधिकारी ने वाट्सअप पर इस्तीफा भेज दिया।

गाडरिया का कहना है कि कलेक्टर ने कॉल कर कहा था कि आप ठीक से काम नहीं कर पा रहे हो। आप इस्तीफा दे दो, मैं मंजूर कर देता हूं। उनकी बातों से मैं आहत हूं। कलेक्टर ने कहा कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों के फीवर क्लीनिकों का जिम्मा दिया गया है। बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे के दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि दवाएं उन्हें नहीं मिल पा रही है। इसी बात को लेकर मैंने उन्हें कॉल किया था। उधर मानपुर के स्वास्थ्य अधिकारी डा.आर एस तोमर ने एसडीएम अभिलाष मिश्रा के व्यवहार से आहत होकर इस्तीफा दे दिया।

आप फ्री की सेलरी ले रहे हो

कलेक्टर सिंह दोपहर में खुड़ैल, कम्पेल के दौरे पर थे। फीवर क्लीनिकों पर दवाएं नहीं पहुंचने पर उन्होंने डाकटर. गाडरिया को फोन लगाया। दोनों के बीच यह बात हुई।

कलेक्टर- आपके पास ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी है। यहां अब तक दवाएं क्यों नहीं पहुंच पाई।

डॉ.गाड़रिया-सर, मैं डाक्टर से पूछती हूं, ऐसा क्यों हुआ।

कलेक्टर-आप क्या करती हो? आप लोग काम नहीं करते, फ्री की सेलरी ले रहे हो। आप इस्तीफा क्यों नहीं देते हो। मैं मंजूर कर देता हुं।

डॉ.गाड़रिया- सर मैं तो सुबह से काम में जुट जाती हूं। ठीक है इस्तीफा दे दूंगी।

मुझे टारगेट किया जा रहा थाडॉ.पूर्णिमा गाडरिया

रेसीडेंसी की बैठक में कुछ दिनों पहले मुझे सार्वजनिक तौर पर डांटा गया था। बुधवार को फोन पर कलेक्टर मुझ पर नाराज हो गए और इस्तीफा देने के लिए कहा। उनकी बातों से मैं काफी आहत हो गई और इस्तीफा भेज दिया है।

कलेक्‍टर मनीष सिंह का क्या कहा

डा. पूर्णिमा गडरिया को ग्रामीण क्षेत्र के फीवर क्लिनिक की जिम्मेदारी दे रखी है। हम एक महीने से निर्देश दिए जा रहे थे जो भी फीवर क्लिनिक पर सैंपलिंग कराने आएगा उसको मेडिकल किट दी जाएगी। पर हम खुड़ैल और कम्पेल पहुंचे तो लोगों ने शिकायत की कि हम चार-चार दिन से फीवर क्लिनिक आ रहे हैं, लेकिन मेडिकल किट नहीं दी जा रही है। जब आपका प्रबंधन ठीक नहीं होगा, फील्ड पर ध्यान नहीं दोगे तो कैसे काम चलेगा? इस बात पर उन्‍होंने डांट खाई है। उसी डांट से व्यथित होकर इस्तीफा दिया है। यदि वे अपने इस्तीफे से सहमत हैं तो हम इसे मंजूर भी करा देंगे।

Related posts

सीधी जिले में मनरेगा योजना बेरोजगार श्रमिकों के लिए साबित हो रही मजाक,श्रमिकों के बजाय मशीनों से कराया जा रहा काम

MP SIDHI NEWS TEAM

एटीएम तोड़ने के पहले ही 5 गिरफ्तार, Jio Mart में हुई 8 लाख की चोरी

MP SIDHI NEWS TEAM

बड़े पैमाने पर होगा प्रशासनिक फेरबदल, तबादलों पर मंथन, भ्रष्ट अधिकारियों की निकाली जा रही कुंडली

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

Adewale Simmons June 3, 2021 at 8:50 pm

Good information.
Lucky me I discovered your website by chance (stumbleupon).

I have bookmarked it
for later!

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!