28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Bankingसीधी दपर्ण

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 216 नए कोरोना संक्रमित मिले, आज 206 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि रविवार रात्रि 12 बजे तक कुल 652 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 1059 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 216 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद रविवार को 206 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है।

अब जिले में कुल 5954 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 4806 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 1117 एक्टिव केस हो गए हैं।

——कोरोना अपडेट—-
👉 जिले में 216 मिले नए कोरोना संक्रमित
👉 206 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग
👉 कुल संक्रमित 5954
👉डिस्चार्ज 4806
👉एक्टिव केस 1117
👉 मृत्यु 31

Related posts

रीवा में बढा कोरोना कर्फ्यू : 31मई को सुबह 6 बजे तक रहेगा टोटल लॉकडाउन

MP SIDHI NEWS TEAM

।। सायबर एडवाइजरी, सायबर सेल जिला पुलिस बल सीधी ।।

MP SIDHI NEWS TEAM

छेडखानी के आरोपी को 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000 रू अर्थदंड

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!