29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सीधी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

एच.बी.एन. डेयरीज एण्ड एलाइड लिमिटेड के निवेशकर्ताओ के राशि वापसी प्रक्रिया शुरू

सीधी पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमावत द्वारा सूदखोरों व चिटफंड कंपनियों जैसे एच.बी.एन. डेयरीज एण्ड एलाइड लिमिटेड या अन्य किसी प्रकार की कंपनी द्वारा आम जनमानश से रकम को दोगुना करने इत्यादि का लालच देकर पैसा जमा कराने व समय पर राशि वापस न करने संबधी शिकायतों के तत्काल निराकरण के लिये सीधी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी के शिकायत शाखा मंे शिकायत प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर जिले के नागरिको के द्वारा एच.बी.एन. डेयरीज एण्ड एलाइड लिमिटेड से संबंधित शिकायत/आवेदन पत्र प्रस्तुत किये गये। प्राप्त आवेदन पत्रो पर कार्यवाही करते हुये थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 313/2016 धारा 506 भा.द.वि. एवं 6(2) म.प्र. निक्षेपको के हितो का संरक्षण अधिनियम व अप0क्र0 943/2016 धारा 6(2) म.प्र. निक्षेपको के हितो का संरक्षण अधिनियम कायम किया जाकर विवेचना में लिया जाकर प्रतिवेदन पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया था। मुख्यालय स्तर पर भी निवशकर्ताओ कें राशि वापसी का प्रयास किया जा रहा है जिसके संबध में नेशनल कंपनी लाॅ टिब्यूनल दिल्ली द्वारा लिक्विडेशन आर्डर जारी किया गया है।
अतः सीधी पुलिस सभी एच.बी.एन. डेयरीज एण्ड एलाइड लिमिटेड निवेशकर्ताओ से अपील करती है कि जिन्होने राशि वापसी संबधी आवेदन दिया हो और जिन निवेशकर्ताओ ने अभी तक आवेदन ना दिया हो, सभी निवेशक IBBI (Liquidation Process) Regulation 2016 के अनुसार www.hbnliquidation.com पर फार्म “D” भरकर भेजना सुनिश्चित करें तांकि अविलम्ब आपकी राशि वापस की जा सके।

Related posts

संदिग्ध परिस्थितियों मे ठेकेदार की गौशाला मे मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

MP SIDHI NEWS TEAM

गरीब परिवारों के बीच लंच पैकेट,मरीजों के बीच फल वितरण कर मनाया जन्मदिन

MP SIDHI NEWS TEAM

जिला महामंत्री केमला के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!