28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

सर्दी, बुखार लक्षण वाले रोगियों का सर्वप्रथम कोविड जांच कराएं -मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 बी.एल. मिश्रा ने जिले के समस्त चिकित्सकों, शासकीय अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी एवं विशेषज्ञ तथा निजी चिकित्सालयों के चिकित्सक सभी को पत्र जारी कर निर्देशित किया है, कि बुखार से पीड़ित रोगियों का मलेरिया, टाइफाइड, ईएसआर जांच कराकर प्राय: चिकित्सको द्वारा रोगी का उपचार प्रारंभ कर दिया जाता है। जबकि पूर्व से कई बार निर्देशित किया गया है की कोविड-19 वैश्विक महामारी पॉजिटिव रोगियों में प्रारंभिक लक्षण बुखार, सिर दर्द, गले में दर्द, सर्दी, जुकाम होता है। इन बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों का कोविड-19 जांच नहीं होने से बीमारी गंभीर रूप धारण कर लेती है, तथा दूसरे व्यक्तियों में भी संक्रमण फैलता रहता है। इसलिए उक्त लक्षणों वाले रोगियों तथा बुखार से पीड़ित मरीजों को सर्वप्रथम कोविड-19 जांच नजदीकी फीवर क्लीनिक में करवाएं एवं कोविड-19 जांच निगेटिव पाए जाने पर अन्य जांच करवा कर उपचार प्रारंभ करें। सभी उक्त निर्देश का पालन कड़ाई से करे, दिए गए निर्देशो की अवहेलना पाए जाने पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार कोविड-19 रेगुलेशन 2020 एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

महिला ने काटा युवक का गुप्तांग-कटे हुए गुप्तांग के साथ इलाज के लिए रीवा रेफर

VIKASH KUMAR DWIVEDI

एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ए आर टी केंद्र का जिले में हुआ शुभारंभ

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी में कोरोना का महाविस्फोट:आज सामने आए 6 नए केस,एक्टिव केसों की संख्या 7

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!