25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मनेरी में सन्मुखा एग्रीटेक फैक्ट्री में लगी आग : जबलपुर से बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड, चार घंटे बाद भी नहीं बुझ पाई आग,करोड़ों का हुआ नुकसान

जबलपुर बार्डर से सटे मनेरी औद्योगिक (मंडला) क्षेत्र स्थित सनमुखा एग्रीटेक फैक्ट्री में आज शाम भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में पेस्टिसाइड्स, बायो फर्टिलाइजर, माइक्रो न्यूट्रिएंट सहित अन्य कृषि संबंधी उत्पाद बनाए जाते हैं। केमिकल होने की वजह से आग और भड़क गई। निवास से एक और जबलपुर से दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई, लेकिन पूरी फैक्ट्री लपटों में घिर गई है। अब आग बुझाने के लिए फोम का प्रयोग किया जा रहा है।

सनमुखा फैक्ट्री में शाम 4.30 से पांच बजे के बीच ये आग भड़की आशंका व्यक्त की जा रही है कि शार्ट-सर्किट से ये आग भड़की। एग्रीटेक उत्पाद होने से आग तेजी से फैली।

समय पर फैक्टरी के कर्मचारी निकल गए थे बाहर

फैक्ट्री के संस्थापक आंजनेयलू,चेयरमैन एन श्रीनिवास राव के अनुसार आग इतनी तेजी से फैक्ट्री के अंदर फैली कि कुछ समझ ही नहीं आया।फैक्ट्री से निकल गए थे कर्मी ग़नीमत ये रहा कि फैक्ट्री में काम करने वाले 25 कर्मी समय रहते बाहर निकल गए थे।सूचना पर निवास से फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पहुंची, लेकिन आग तब तक विकराल रूप ले चुकी थी।

मनेरी में नहीं फायर ब्रिगेड की यूनिट

जबलपुर से दो गाड़ी बुलानी पड़ी। तीन वाहनों से भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। रात आठ बजे फोम का प्रयोग कर आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ।कई फैक्ट्रियों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रही है, बावजूद वहां फायर ब्रिगेड तक नहीं है ।

विधायक ने घटना पर जताया दुःख

निवास विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले ने इस हादसे पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि सुविधाओं की बात कह इसे जबलपुर के निकट मनेरी में औद्योगिक क्षेत्र बना दिया गया, लेकिन वहां आज तक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई।इस हादसे में करोड़ो रुपए के नुकसान होने की बात कही जा रही है ।

Related posts

पेंशनर्स के पेंशन पर बड़ी अपडेट : महंगाई राहत वृद्धि की राह देख रहे 4 लाख 75 हजार सेवानिवृत्त कर्मचारी, 22 मई को मिलेगा नया अध्यक्ष

MP SIDHI NEWS TEAM

मप्र पंचायत चुनाव के निरस्त होने के बाद शिवराज सरकार का बड़ा फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

सहायक भू-सर्वेक्षण अधिकारी के 3 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा,एक किलो सोने की ईंट, 80 लाख कैश और करोड़ों की संपत्ति मिली

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!