27.6 C
Madhya Pradesh
August 3, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

गुजरात में कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, 2 अस्पताल स्टाफ सहित 18 लोगों की मौत,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया दुख

गुजरात के भरूच में पटेल वेलफेयर अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाया गया था। आग लगने के तुरंत बाद यहां भर्ती मरीजों को नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।

गुजरात के भरूच में एक कोविड अस्‍पताल में आग लगने की खबर है. आग की चपेट में आने से 18 लोगों की मौत हो चुकी है. हादसा भरूच के पटेल वेलफेयर अस्‍पताल  में रात करीब साढ़े 12 बजे लगी. पटेल वेलफेयर अस्‍पताल में कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए कोविड सेंटर बनाया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया.

भरूच के एसपी राजेंद्र सिंह चुडासमा ने बताया कि आईसीयू वॉर्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण अस्‍पताल में आग लग गई. अस्‍पताल में आग लगने की सूचना पर तुरंत फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. जब तक आग पर काबू पाया जाता और मरीजों को अस्‍पताल से बाहर निकाला जाता तब तक हादसे में 18 लोगों की मौत हो चुकी थी. मृतकों में 12 मरीज और 2 नर्स शामिल हैं, वहीं अन्य मृतकों के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है. जिस समय अस्‍पताल में आग लगी उस वक्‍त वहां पर 58 मरीज भर्ती थे. तुरंत बाद यहां भर्ती मरीजों को नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट किया गया. आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में कई पेशेंट्स आ गए. हादसे के कारणों की शुरुआत में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी. मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि अस्‍पताल की जांच की जा रही है. मृतकों की संख्‍या बढ़ भी सकती है.

जानकारी के मुताबिक, चार मंजिला यह अस्पताल भरूच-जंबूसर हाईवे पर स्थित है. इसे एक ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है. फायर ऑफिसर शैलेश संसिया ने बताया कि अस्पताल की पहली मंजिल पर कोविड वार्ड बनाया गया था. एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया. फायर फाइटर्स और स्थानीय लोगों की मदद से करीब 50 लोगों को बचा लिया गया.

बता दें अस्‍पताल में आग लगने के बाद वहां मौजूद मरीजों को किसी तरह से बाहर निकाला गया और नजदकी के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया.आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में कई पेशेंट्स आ गए. प्रारंभिक जांच में लगता है कि आईसीयू वॉर्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी लेकिन अभी भी जांच जारी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके दुख जताया है

Related posts

कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने थामा बीजेपी का दामन, लगाएं टिकट बेचने के आरोप

MP SIDHI NEWS TEAM

कोविशील्ड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज के बीच 6 से 8 हफ्तों का अंतर जरूरी-केंद्र सरकार

MP SIDHI NEWS TEAM

अन्न योजना के लाभार्थियों से रूबरू हुए पीएम मोदी, बोले- विपक्ष ने गरीबों को सुविधाओं से रखा दूर

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!