23.8 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेश

दिल्ली में अब उप राज्यपाल (LG) ही ‘सरकार’ है, केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र संशोधन कानून 2021 को अधिसूचित कर दिया

कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच केंद्र ने लागू किया नया कानून, अब दिल्ली सरकार मतलब उप राज्यपाल Iदिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) अधिनियम, 2021 को लागू कर दिया गया है जिसमें शहर की चुनी हुई सरकार के ऊपर उपराज्यपाल को प्रधानता दी गई है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक अधिनयम के प्रावधान 27 अप्रैल से लागू हो गए हैं। नए कानून के मुताबिक , दिल्ली सरकार का मतलब ‘उपराज्यपाल’ होगा और दिल्ली की सरकार को अब कोई भी कार्यकारी फैसला लेने से पहले उपराज्यपाल की अनुमति लेनी होगी I

गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव गोविंद मोहन के हस्ताक्षर के साथ जारी अधिसूचना में कहा गया, ‘‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) अधिनियम, 2021 (2021 का 15) की धारा एक की उपधारा -2 में निहित शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 27 अप्रैल 2021 से अधिनियम के प्रावधानों को लागू करती है।’’

संसद से पहले ही पारित हो चुका है यह संशोधन विधेयक
उल्लेखनीय है कि संसद ने इस कानून को पिछले महीने पारित किया था। यह संशोधन विधेयक लोकसभा ने 22 मार्च को और राज्य सभा ने 24 मार्च- को इसको मंजूरी दी थी। जाहिर है कि अधिनियम के लागू हो जाने के बाद से उप राज्यपाल और दिल्ली सरकार के बीच टकराव बढ़ना तय है। केजरीवाल सरकार पहले ही इस अधिनियम को ‘अलोकतांत्रिक’ बता चुकी है। जब इस विधेयक को संसद ने पारित किया था तब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे ‘‘भारतीय लोकतंत्र के लिए दुखद दिन’ करार दिया था। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का इस अधिनियम के बारे में कहना है कि संविधान की व्याख्या के खिलाफ जाते हुए यह बिल पुलिस, भूमि और पब्लिक ऑर्डर के अतिरिक्त एलजी को अन्य शक्तियां भी देगा। यह बिल जनता द्वारा चुनी दिल्ली सरकार की शक्तियां कम कर एलजी को निरंकुश शक्तियां प्रदान करेगा

Related posts

उपभोक्ता अपने अधिकारों का उपयोग सतर्कता एवं सजगता से करें -प्रमुख सचिव फैज़ अहमद किदवई

MP SIDHI NEWS TEAM

मप्र में बढ़ी सख्ती, मध्यप्रदेश के इस जिले में 31 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

MP SIDHI NEWS TEAM

शराब की तलब मिटाने के लिए 8 लोगों ने पिया सैनिटाइजर,7 की मौत, एक गंभीर

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!