25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को ईडी ने किया गिरफ्तार

ईडी (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि आज सुबह ईडी के अधिकारियों ने नवाब मलिक के घर पहुंचकर छापा मारकर कार्रवाई की थी, फिर कुछ दस्तावेज लेकर उन्हें साथ में लेकर दफ्तर पहुंचे जहां उनसे पूछताछ की। साथ ही ईडी अधिकारियों का कहना है कि मामला अंडरवर्ड से भी जुड़ा हुआ है जिसके चलते मंत्री नवाब मलिक से कई सवालों के बारे में पूछताछ की मगर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे इस वजह से उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया। संभावना है कि आज ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में नवाब मलिक अधिकारियों का संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे थे, इसी कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है मलिक को अरेस्ट कर ईडी की टीम अस्पताल ले गई, जहां उनकी मेडिकल जांच कराई गई। अब उन्हें स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रहे हैं।

ईडी के अधिकारी जब उन्हें अस्पताल से मेडिकल परीक्षण के बाद ले जा रही थी तो मीडिया कर्मियों से बातचीत में नवाब मलिक ने कहा कि ये राजनीतिक साजिश है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी।

इस बीच नवाब मलिक ने ट्वीट करके कहा है कि वो इन सब चीजों से न डरेंगे न झुकेंगे! यहां उन्होंने 2024 में देख लेने की बात भी लिखी I

गौरतलब है कि इन दिनों विवादों में चल रहे महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक बुधवार शाम अपना इस्तीफा सीएम उद्धव ठाकरे को सौंपेंगे, मिली जानकारी के अनुसार, शाम को NCP प्रमुख शरद पवार, गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल, सीएम उद्धव ठाकरे की बैठक होनी है बैठक में नवाब मलिक के इस्तीफे पर भी सीएम फैसला लेंगे और इस स्थिति में क्या किया जाए इसपर भी फैसला होगा।

Related posts

महाराष्ट्र में फिर लग सकता है टोटल लॉकडाउन,मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अफसरों से कहा- लॉकडाउन की स्ट्रैटजी बनाएं…..

MP SIDHI NEWS TEAM

श्रंद्धांजलि अर्पित कर पीएम मोदी बोले, ‘कल्याण’ नाम सार्थक कर दिया

MP SIDHI NEWS TEAM

RBI के डिप्टी गवर्नर ने cryptocurrency के लिए निवेशकों को दी सावधानी बरतने की सलाह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!